इस राशि के जातक के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
आज मिल सकता है नए अवसर का लाभ, बड़े फैसले से बचें

मेष राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ होगा। भविष्य को लेकर विचार करेंगे। करियर को बेहतर बनाने की सोच सकते हैं। कार्यस्थल पर सभी सम्बंध शानदार रहेंगे।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के जातक के लोगों का दिन आज के लिए शुभ रहेगा। आज आप किसी बड़े फैसले लेने से बचने की कोशिश करें। आपके कुछ काम अटक सकते हैं।
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के लोगों का दिन अच्छा रहेगा। लाभ के नए अवसर मिलेंगे। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें रोजगार की प्राप्ति होगी। छात्रों को मेहनत का अच्छा रिजल्ट हासिल होगा। शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए अनुभवी लोगों की सलाह फायदेमंद रहेगी।
कर्क राशिफल
कर्क राशि के लोगों का दिन शानदार रहेगा। आज आप खुद को फिट महसूस करेंगे। नए जरियों से धन लाभ होगा। तरक्की जरूर होगी। नौकरी में किसी काम को लेकर तारीफ हो सकती है।
सिंह राशिफल
सिंह राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा. कामकाज में स्थिरता रहेगी. दोस्तों से संबंध बेहतर होंगे. धैर्य रखने से चीजें जल्द बेहतर होंगी. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा.
कन्या राशिफल
कन्या राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। आज आपकी कल्पना शक्ति लक्ष्य को प्राप्त करने में मददगार होगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी लेन-देन से पहले किसी बड़े की राय जरूर लें।
तुला राशिफल
तुला राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। आज आसानी से आपके कार्य बनेंगे। कुछ नए विचारों पर काम की जरूरत है। सेहत शानदार रहेगी।
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। आज आप किसी कार्य को पूरा करने के लिए कुछ नया तरीका निकालेंगे। छात्रों का दिन शानदार रहेगा. परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी।
धनु राशिफल
धनु राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। आज आर्थिक योजना के लिए फैसला लाभदायक होगा। सेहत शानदार रहेगी। मनचाही कंपनी में नौकरी मिलने से खुशी में बढ़ोतरी होगी।
मकर राशिफल
मकर राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। आज किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपके दिनभर की थकान दूर होगी।
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। आज आपका दूसरों से तालमेल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दफ्तर में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्यार बनेगा।
मीन राशिफल
मीन राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। आज बॉस से अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। लवमेट के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। दोस्तों के साथ अनबन की स्थिति पैदा हो सकती है।
अब पाइए अपने शहर ( Varanasi News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज