10 April 2019 Wednesday Horoscope : मिथुन, कर्क, कन्या और धनु राशि के जातक के लिए खुशियों से भरा रहेगा आज का दिन, होगा धन लाभ
10 अप्रैल 2019 बुधवार को मिथुन, कर्क, कन्या और धनु राशि के जातक के लिए खुशियों से भरा रहेगा आज का दिन, होगा धन लाभ, जानिए आज के राशिफल के अनुसार क्या कहते हैं आपके सितारे

वाराणसी.राशिफल हमारे जीवन में विशेष महत्व रखता है। राशिफल से हम अपने आने वाले भूत-भविष्य के बारे में पता लगा सकते हैं। हमारे साथ क्या घटित होने वाला है या आज के दिन आपका दिन कैसा बीतेगा इन सबके बारे में राशिफल हमें बताता है। तो आइए जानते है आज इन 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा होगा।
मेष (Aries)
इस राशि के जातक को आज के दिन धन का व्यय हो सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। विवादों से बचने का प्रयास करें। जॉब में सफलता और उन्नति की संभावना रहेगी। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है। लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें।
वृष (Taurus)
इस राशि के जात के लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा। व्यवसायी अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। राजनीति में लाभ से मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ में छोटी छोटी बातों पर बहस नहीं करते। आज धन का आगमन हो सकता है। प्रेम में तनाव हो सकता है। नीला रंग शुभ है।
मिथुन (Gemini)
कार्य टालने का प्रयत्न मत करें। धन के आगमन होने की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। लाल रंग शुभ है।
कर्क (Cancer)
आज का दिन बेहतर रहेगा।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।फ़िल्म तथा मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी।दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।पीला रंग शुभ है।
सिंह (Leo)
राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। पीला रंग शुभ है। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।गरीबों में अन्न का दान करें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ लाभकारी है।
कन्या (Virgo)
आज अपने पारिवारिक दायित्व निभाने में व्यस्त रहेंगे। राजनीति में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। बैंकिंग और आई टी सेक्टर में उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।नीला रंग शुभ है।
तुला (Libra)
मैनेजमेंट फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपने मेहनत पूर्ण कार्य से अपने बास का मन मोह लेंगे। लव लाइफ़ में दूरियां आपको परेशान कर सकती है। दाम्पत्य जीवन में समय की कमी आड़े आएगी। हेल्थ से कष्ट संभव है। हरा रंग समृद्धि कारक है। गरीबों में अन्न का वितरण करें।
वृश्चिक (Scorpius)
राजनीति तथा प्रशासनिक सेवा से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ आनन्दमय रहेगा। बीपी के रोगी सावधानी बरतें। हरा रंग प्रगतिकारक है।
धनु (Sagittarius)
अत्यंन्त व्यस्तता के बावजूद परिवार में किसी विशेष कार्य के लिए समय निकाल लेंगे। नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आज अपने कार्यों से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न रखेंगे।लव लाइफ में प्रेम भरा जीवन आनंदमय रहेगा। पीला रंग शुभ है। श्री हनुमान जी की उपासना करें।
10. मकर (Capricorn)
आई टी और मैनेजमेंट के लोगों को आज आफिस वर्क में सफलता मिलेगी। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य बहुत बेहतर रहेगा।
कुंभ (Aquarius)
आज धन के आगमन की संभावना रहेगी। आई टी और मीडिया से जुड़े जातक सफल रहेंगे। छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। जीवन साथी द्वारा दिया गया उपहार आपके दाम्पत्य जीवन को खुशहाल करेगा। नीला आज का आपका शुभ रंग है।
मीन (Pisces)
आई टी और मीडिया के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। श्वांस के रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। धन का आगमन होगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। हरा रंग शुभ है। श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें।
अब पाइए अपने शहर ( Varanasi News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज