वाराणसी

इस राशि के जातक के लिए आज का दिन खुशियों से भरा हुआ होगा, जानिए क्या कह सकते हैं आपके सितारे

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

वाराणसीMay 10, 2019 / 09:41 am

sarveshwari Mishra

Rashifal

वाराणसी. राशिफल हमारे जीवन में बहुत महत्व रखता है। ये हमारे जीवन के भूत भविष्य से हमें अवगत कराता है। तो आइए जानते हैं कि आज इन 12 राशियों के साथ क्या होने वाला है।

मेष राशि
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन खुशियों से भरा हुआ होगा। मेष राशि के लोगों के करियर में आज नए मार्ग खुलेंगे। जीवन में खुशिया आएंगी। हर जगह आपकी तारीफ होगी। किसी कार्य को लेकर ली गई माता-पिता की सलाह फायदेमंद रहेगी। कंप्युटर के छात्रों का दिन खास रहेगा।
वृष राशि
वृषभ राशि के जातक को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशिया आएंगी। आज दिनभर ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कारोबार में जानकारों की मदद मिलेगी। आज अचानक कुछ ऐसा मिल सकता है जिसकी आपको काफी समय से तलाश थी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को परिवार के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके रिश्तों में नयापन आएगा। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के जीवन में आज तरक्की आएगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग आज दोस्तों के साथ कहीं ट्रिप पर जा सकते हैं। आज आपकी अधूरी इच्छाएं भी पूरी होंगी. छात्रों को पढ़ाई में मेहनत करने की जरूरत है। कपड़ा व्यपारियों के लिए दिन शानदार रहेगा। वाणी पर संयम बरतने की जरूरत है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग आज खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की योजनाओं में सफल रहेंगे। लंबे समय से कोर्ट-कचहरी में चल रहे फैसले आज आपके पक्ष में होंगे। किसी बड़े कानूनी सलाहकार की आपको मदद मिल सकती है। आज कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों का मन में मान-सम्मान बढ़ेगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। सामाजिक संस्था से जुड़ने का मन बन सकता है। दफ्तर में जूनियर आपसे काम करने का तरीका सीखेंगे। बच्चों की सेहत शानदार रहेगी।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में लोगों के साथ मन-मुटाव हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें वरना नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग आज छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशेंगे। मन आज शांत रहेगा। नई चीजों पर विचार करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। जमीन से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में जा सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों का दिन उम्मीद से अच्छा रहेगा। भरपूर यश और सम्मान मिलेगा। आज किसी काम में पिता या पिता समान व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। कार्य जल्द पूरा होगा. धन लाभ होगा।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में रुकावट आएगी। पारिवारिक मामले में आप असहमत होंगे। विज्ञान के छात्रों को विशेष मार्गदर्शन मिलेगा. सेहत को फिट रखने के लिए आप किसी योगा प्रोग्राम ज्वॉइन करेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों का दिन शानदार रहेगा। आज इस राशि के लोग खुद को गर्वित महसूस करेंगे, आपके कार्य की दूसरे भी तारीफ करेंगे। दफ्तर में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधों पर आएगी। जीवनसाथी की ओर से कोई गुड न्यूज मिलेगी।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज धन संबंधित परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है। कोई दोस्त आज आपकी परेशानी को सुलझाने में मददगार होगा। घर का माहौल शानदार रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.