scriptआज इस राशि के जातकों पर बनी रहेगी सूर्य भगवान की कृपा, चमकेगी किस्मत | Aaj ka rashifal 10 November 2019 horoscope zodiac sign | Patrika News

आज इस राशि के जातकों पर बनी रहेगी सूर्य भगवान की कृपा, चमकेगी किस्मत

locationवाराणसीPublished: Nov 10, 2019 10:07:24 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशि

इस राशि के जातक के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। आज आपको कोई बहुत बड़ा अवसर मिलने वाला है। आप जिस कार्य के पूर्ण होने के बहुत समय से प्रतिक्षा कर रहे हैं आज वह पूरी हो जाएगी। करियर के मामले में आपको अप्रत्याशित उछाल मिल सकता है। आज आपको बिजनेस में लाभ मिलेगा।
वृषभ राशि
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा होगा। आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत से गुजरना पड़ सकता है। आपको अन्य कामों को साइडलाइन करते हुए अपने मूल काम पर फोकस करना पड़ सकता है। आपकी सकारात्मक सोच और प्रयासों का आपको पूरा-पूरा परिणाम मिलेगा। किसी भी मामले में पीछे ना रहें। ये कार्ड्स की सलाह है।
मिथुन राशि
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ होगा। तरक्की और सफलता के लिए आवश्यक है कि आप सबकी राय लें। कुछ लोगों की सलाह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। अपने काम में आज इस बात को शामिल रखेंगे तो कई तरह की परेशानियों से बच सकते हैं। साथ ही आपको सरलता से कुछ मामलों में समाधान मिल सकता है।
कर्क राशि
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन खास है जो किसी तरह के क्रिएटिव काम से जुड़े हैं। आज आपकी क्रिएटिविटी को सितारों का साथ मिल सकता है। इससे आपको लोगों को इम्प्रेस करने में काफी मदद मिल सकती है। आज का दिन किसी छोटी यात्रा का भी है।
सिंह राशि
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन आपके काम किन्हीं कारणों से अटक सकते हैं। इससे आपके स्वभाव में एक चिड़चिड़ापन आ सकता है। किसी मामले में कोई तकनीकी समस्या को सुलझाने में आपको मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी भी मामले में तेजी से कोई फैसला ना लें। गंभीरता से विचार करने के बाद ही कोई कदम उठाएं। ये आपके काम के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में सहायक हो सकता है।
कन्या राशि
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ होगा। आपकी राशि शुक्र सम्बंधी चीजों का अच्छा खासा प्रभाव रह सकता है। कई लोग जो इन चीजों के बिजनेस या जॉब में हैं वह अच्छा लाभ कमा सकता हैं। आज कई चीजों को एक साथ आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के लिए भी दिन काफी अच्छा रहने वाला है। वह लोग जो लम्बे समय से एक रिश्ते में हैं वे अपने रिश्ते को बढ़ा सकते हैं।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए उन चीजों में निवेश करने के लिए अच्छा है जिनसे आप लंबे समय में लाभ कमाना चाहते हैं। आपको अपने आसपास के लोगों या कुछ परिचितों से इसके बारे में संकेत मिल सकता है। आज आपको धन लाभ के अवसर भी काफी अच्छे मिल सकते हैं। इस दिन का उपयोग आपको अपनी पूंजी बढ़ाने या पूंजी को सुरक्षित करने में बिताने की सलाह कार्ड्स दे रहे हैं।
वृश्चिक राशि
आज आपका मूड कुछ बातों को लेकर उखड़ा-उखड़ा रह सकता है। किसी भी मामले में आपको गुस्से में या जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना चाहिए। चीजों को सही होने के लिए आप उन्हें समय दें। इससे आपको कुछ चीजों का समाधान स्वतः मिल सकता है। खाने-पीने के मामले में आपको थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह कार्ड्स दे रहे हैं, ऐसी चीजों के सेवन से बचे जो आपकी आवाज या गले को प्रभावित करते हैं।
धनु राशि
आज आपको कुछ मामलों को सुलझाने में बहुत वक्त लग सकता है। दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कुछ लोग आपकी खिलाफत कर सकते हैं। आपको ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा। आज कुछ लोग आपकी बातों का गलत अर्थ लगा सकते हैं, इससे विवाद की स्थिति बन सकती है। आपको वाहन चलाने और खेल के मैदान में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए, एक छोटी चोट लगने की आशंका है।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए बदलाव और कुछ प्रगतिशील परिस्थितियों को लेकर आया है। आपको गहराई से इस बात को समझना होगा कि आपके भविष्य के लिए क्या बेहतर रहेगा। अगर आपको किसी तरह का कन्फ्यूजन हो, तो आप अपने किसी खास मित्र या सलाहकार से इस पर चर्चा कर सकते हैं। ये आपके लिए काफी लाभप्रद रह सकता है, ऐसा कार्ड्स का संकेत है।
कुंभ राशि
आज आपके फेवर में सितारे रहेंगे। कोई बड़ा मौका आपके सामने आएगा, लेकिन इसमें बहुत ज्यादा समय ना लगाएं क्योंकि ये कुछ समय के लिए ही हो सकता है। अगर कोई बड़ा प्रस्ताव आपको मिल रहा है तो बिना देर किए इसे अपना लें। इससे आपके भविष्य की कई आशंकाओं का समाधान हो सकता है। आपको अपने लोगों के करियर में भी मदद करनी पड़ सकती हैं।
मीन राशि
आज का दिन मिलजुल कर काम करने के लिए बहुत भाग्यशाली है। आपको पार्टनरशिप के ऑफर मिल सकते हैं। इन्हें आप आपसी सहमति और कागजी खानापूर्ति के बाद शुरू कर सकते हैं। लोग आपसे जुड़ने के लिए काफी उत्साह दिखाएंगे। किसी भी परिस्थिति में अपने परिजनों या प्रियजनों की अनदेखी ना करें, ये आपके संबंधों की मधुरता के लिए काफी आवश्यक है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो