scriptइन जातकों के शुभ रहेगा आज का दिन, इस राशि के कारोबारियों को होगा बंपर धन लाभ | aaj ka rashifal 10 october earn money for singh zodiac sign | Patrika News

इन जातकों के शुभ रहेगा आज का दिन, इस राशि के कारोबारियों को होगा बंपर धन लाभ

locationवाराणसीPublished: Oct 10, 2019 09:42:52 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Daily Horoscopes

Daily Horoscopes

मेष राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। आय के नए जरिए बनेंगे। किसी पर्यटन स्थल पर घूमने जाने का योग बन सकता है।

वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति आएगी। नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी। नए निवेश के लिए समय शुभ है। अधिकारी वर्ग आपसे खुश रहेगा।
मिथुन राशिफल
इस राशि के लोगों का दिन आज शुभ रहेगा। विदेश जाने का मौका आज मिल सकता है। मन में किसी भी तरह के शक की भावना न रखें। सरकारी कार्यों में अड़चनें आएंगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी।
कर्क राशिफल
इस राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कोई जरूरी वस्तु आज गुम हो सकती है। सेहत को लेकर आप परेशान रहेंगे। अपनी योजनाओं को किसी से साझा न करें।

सिंह राशिफल
सिंह राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा. अविवाहितों से रिश्ता होना तय है. कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. नौकरी बदलना चाहते हैं तो सफलता मिलने का योग बनेगा.
कन्या राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में लोग आपके खिलाफ बयानबाजी कर सकते हैं। कानूनी मसलों से मुक्ति मिलेगी. बीमार व्यक्ति की सेहत में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत के बाद अच्छी सफलता मिलेगी।
तुला राशिफल
तुला राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा. शिक्षा में अवरोध नजर आ रहा है। अपने बच्चों की गतिविधियों को लेकर चिंता सताएगी। प्रेम संबंधों में अविश्वासपैदा होगा। लोगों से फालतु बहस करने से बचें।
वृश्चिक राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज कोई परेशानी सामने आ सकती है. कारोबार में घाटा हो सकता है. प्रॉपर्टी संबंधित मामले आपके खिलाफ हो सकते हैं. दोस्तों के साथ मन-मुटाव हो सकता है.
धनु राशिफल
धनु राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा. भाग्य चमकने का योग बन रहा है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. नए प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है।

मकर राशिफल
मकर राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा. परेशानियों में उलझने की जगह समाधान की दिशा में आगे बढ़ें। आज आपकी बात महत्वपूर्ण होगी. नौकरीपेशा लोगों के काम आसानी से होंगे।
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा. उधार दिए हुए पैसे वापस हो सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश फायदेमंद साबित होगा. आपकी सलाह लोगों के काम आएगी।

मीन राशिफल
मीन राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा. आर्थिक मामलों में समझदारी से काम लें। कोई बुरी खबर मिलने से मन दुखी हो सकता है. दफ्तर में काम का दबाव रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो