scriptइस राशि के जातक के लिए नहीं अच्छा होगा आज का दिन, इन्हें हो सकता है धन लाभ | Aaj Ka Rashifal 12 june 2019 horoscope Zodiac Sign Daily Rashifal | Patrika News

इस राशि के जातक के लिए नहीं अच्छा होगा आज का दिन, इन्हें हो सकता है धन लाभ

locationवाराणसीPublished: Jun 12, 2019 09:53:42 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Rashifal

Rashifal

मेष राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आर्थिक लाभ हो सकता है। कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। आपका स्वास्थ्य बना रहेगा। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। अपने ऑफिस और पारिवारिक के बीच तालमेल बनाएं रखे। कोई नया प्रयोग करने में सफलता मिल सकती है। कोई काम काफी समय से अटका हुआ है तो वह आज पूरा हो जाएगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों का दिन शानदार रहेगा। आज इच्छाएं पूरी हो जाएंगी। किसी काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। नए काम को सावधानी पूर्वक शुरू करें तो अच्छा रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
कर्क राशिफल
कर्क राशि के लोगों को आज काम के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती है। परिवार में बड़ों का साथ और आशीर्वाद बना रहेगा। परिवार में कुछ घरेलु कलह को लेकर तनाव बढ़ सकता है। यह समय कोई कठोर निर्णय लेने का हो सकता है।
सिंह राशि
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास आपकी ताकत बनेगा और सभी काम अच्छे से पूरा कर पाएंगे। समाज में आपका सम्मान बढ़ सकता है। कार्य में कुछ नया बदलाव करेंगे तो लाभ मिल सकता है। साथ ही पारिवारिक मामलो में सावधानी से निर्णय लें।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन संघर्ष भरा रहेगा। ऑफिस के सहयोगियों से किसी पुरानी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है, इसलिए अपने लाइफ पार्टनर के साथ वक्त बिताएं और एक-दूसरे को समझें। संतान को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों का आज दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में काम करने वालों की आज उनके बॉस तारीफ कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने की कोशिश करें। जो भी काम करेंगे उनमें सफलता मिलेगी और परिणाम आपके अनुकूल रहेंगे। पैसा कमाने के लिए थोड़ी और ज्यादा मेहनत करना शुरू कर दें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभा पाएंगे। थोड़ी सावधानी से पैसा खर्च करें क्योंकि अनावश्यक खर्चा बढ़ने के पूरे आसार हैं। घर में ज्यादा परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश और उसका ख्याल रखे।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। आज धनु राशि के लोगों को नौकरी में सफलता मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ आपको अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

मकर राशि
मकर राशि के लोगों का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। अगर नया कारोबार शुरू किया है तो उसमें सफलता मिलेगी। माता-पिता से संबंध मधुर होंगे और परिवार में सब कुछ अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति आज मजबूत हो सकती है। कारोबार का विस्तार होगा। मेहनत करते रहें अच्छा फल जरूर मिलेगा। लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएं। परिवार में बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है।
मीन राशि
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन अच्छा नहीं होगा। आज आप जो भी बात करें सोच-समझ कर करें और कोई भी फैसला जल्दबाजी में करने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर भी आज आप चिंतित रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो