scriptआज का राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ है आज का दिन, नए अवसरों की होगी प्राप्ति, होगा धन लाभ | Aaj Ka Rashifal 13 March 2019 astrologer horoscope Zodiac sign | Patrika News

आज का राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ है आज का दिन, नए अवसरों की होगी प्राप्ति, होगा धन लाभ

locationवाराणसीPublished: Mar 13, 2019 08:56:41 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

04 september 2018 Ka Rashifal

04 september 2018 Ka Rashifal

मेष राशि- इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ है। आज सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। यात्रा की योजना बनेगी। राजनीति में उन्नति की संभावना रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आई टी और मीडिया फील्ड के लोग सफल रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ से परेशानी हो सकती है। हनुमान जी का ध्यान करते रहें।
शुभ रंग- सफेद रंग शुभ है।
वृष राशि- इस राशि के जातक आज व्यवसाय में हो रही सफलता को लेकर प्रसन्न रहेंगे। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आज धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ में छोटी बातों को इगो मत बनाएं। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।
शुभ रंग- नीला रंग शुभ है।
मिथुन राशि- कोई बड़ा कार्य सिद्ध कर लेंगे। धन व्यय की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग- हरा रंग शुभ है।
कर्क राशि- आज आप धर्म के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज का दिन संघर्ष पूर्ण रहेगा। एम बी ए और बी टेक के छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी और फिल्म से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। शिव उपासना करें।
शुभ रंग- सफेद रंग शुभ है।

सिंह राशि-छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। मीडिया और आईटी फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। आपका प्यार भरा रोमांटिक अंदाज दाम्पत्य जीवन को नव तरंग से भर देगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। गरीबों में वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग- सफेद रंग शुभ है।
कन्या राशि-व्यवसाय में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आई टी और मैनेजमेंट फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे। जॉब में प्रोन्नति के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख में समस्याएं आती रहेंगी। विष्णु जी का ध्यान करते रहें।
शुभ रंग- नीला रंग शुभ है।
तुला राशि- राजनीति से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। आई टी और बैंकिंग फील्ड में कार्य करने वाले जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ सफल रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। उदर विकार से कष्ट संभव रहेगा।
शुभ रंग- नीला रंग समृद्धि कारक है।

वृश्चिक राशि- राजनीति तथा प्रशासन से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। जॉब में सफलता मिलेगी। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। लव लाइफ में सुहाने सफर का एक अलग आनन्द है। आज धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- सफेद रंग प्रगतिकारक है।
धनु राशि- राजनीतिज्ञों के लिए सफलता भरा दिन है। बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होने से मन हर्षित रहेगा। आज बहुत दिनों से रुका कार्य पूर्ण कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। हेल्थ से परेशानी रहेगी। बहते जल में तांबे की कोई छोटी वस्तु प्रवाहित करें।
शुभ रंग- सफेद रंग शुभ है।
मकर राशि- राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आईटी और मीडिया के जॉब में संघर्ष रहेगा। किसी विवाद से दूर रहने का समय है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। तिल का दान करें। हनुमान जी की पूजा करें।
शुभ रंग- नीला रंग शुभ है।

कुंभ राशि- आज का दिन संघर्षपूर्ण रहेगा। धन की प्राप्ति की संभावना रहेगी। आई टी और मीडिया से जुड़े जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न करेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। हेल्थ अच्छी रहेगी। हनुमान जी की पूजा करें।
शुभ रंग- सफेद रंग शुभ है।
मीन राशि – छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। बीपी से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। अपने लव पार्टनर को आज पर्याप्त समय देंगे। जीवन साथी के हेल्थ से चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग- सफेद रंग शुभ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो