scriptइस राशि के लोगों को आज करना पड़ सकता है परेशानी का सामना, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे | Aaj ka Rashifal 17 june 2019 today rashifal in hindi | Patrika News

इस राशि के लोगों को आज करना पड़ सकता है परेशानी का सामना, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

locationवाराणसीPublished: Jun 17, 2019 10:49:43 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Rashifal

Rashifal

वाराणसी. राशिफल हमारे लिए बहुत महत्व रखता है। यह हमें हमारे भविष्य में होने वाले घटनाओं से अवगत कराता है।


मेष राशि

इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ फलदायी होगा। प्रभावी लोगों से मुलाकात होने पर व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे, भविष्य में इनका फायदा मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
वृषभ राशि
वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा में नई बुलंदियों को छुएंगे. करियर में सफलता के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. आमदनी में बढ़ोतरी होगी. समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी। नौकरीपेशा वाले लोगों को कार्यक्षेत्र पर काम की तारीफ मिलेगी.>पारिवारिक स्थिति अनुकूल रहेगी।
मिथुन राशि
इस राशि के जातक के लए आज का दिन परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र पर अपने सीनियर के साथ बहस हो सकती है। व्यापार में स्थितियां भी आपके अनुकूल नहीं है थोड़ा संयम रखने की जरूरत है. वाणी पर संयम रखें, संबंध खराब हो सकते हैं। खर्च में बढ़ोतरी होने से चिंतित रहेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को आज किस्मत साथ देगी। शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में प्रयासरत लोगों को आज सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ के मौके बने रहेंगे। नया निवेश करने पर भी विचार कर सकते हैं। नौकरीपेशा वाले लोगों को कार्यक्षेत्र पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. सेहत में गिरावट आ सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। किसी योजना पर लंबे समय से काम कर रहे हैं तो उसमें आज सफलता मिलेगी. व्यापार में लाभ का योग बना रहेगा। खर्च में बढ़ोतरी होने से आपको चिंता हो सकती है. घर-परिवार में खुशहारी आएगी। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
कन्या राशि
इस राशि के जातक के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा बितेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिल सकती है। लोगों को अपने विचारों से प्रेरित करेंगे। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। जीवनसाथी के साथ फुरसत के पल बिताएंगे।
तुला राशि
तुला राशि वालों का आजा का दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। काम में सफलता मिलेगी लेकिन शारीरिक मेहनत आपको थका सकती है। मानसिक रूप से खुद को संतुष्ट कर पाने में आप असफल होंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार खुशहाल रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। अपने आलस्य की वजह से अच्छा मौका आपके हाथ से छूट सकता है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। खर्च में बेतहाशा बढ़ोतरी भी आपको परेशान कर सकती है। धर्म ध्यान की ओर रुचि लेंगे तो मानसिक शांति मिलेगी।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन थकान भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र पर काम की व्यस्तता रहेगी। व्यापार में लाभ के मौके मिलते रहेंगे. नए सौदे हो सकते हैं लेकिन सोच संभलकर सौदेबाजी करें। नौकरीपेशा वाले लोगों को उनके सहकर्मियों से निराशा हाथ लगेगी। परिवार में किसी से मनमुटाव हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। कई तरह की परेशानियां दूर होंगी। व्यापार में नए निवेश की योजना बना सकते हैं। अतिरिक्त लाभ मिलने से आमदनी बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। प्रेम संबंधों को नए मुकाम पर पहुंचाएंगे. परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में नए संबंध स्थापित होंगे. लाभकारी सौदे होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरीपेशा वाले लोगों के काम की तारीफ होगी. समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. व्यापार में लाभ के योग बने रहेंगे। रोजगार के लिए प्रयासरत लोगों को अभी और मेहनत करने की जरूरत है। पारिवारक संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी पीड़ा होने से आप परेशान हो सकते हैं। खर्च में कमी करें तो आर्थिक स्थिति नियंत्रित रहेगी।

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. व्यापार में लाभ के योग बने रहेंगे। रोजगार के लिए प्रयासरत लोगों को अभी और मेहनत करने की जरूरत है। पारिवारक संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी पीड़ा होने से आप परेशान हो सकते हैं। खर्च में कमी करें तो आर्थिक स्थिति नियंत्रित रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो