scriptइस राशि के जातक को आज मिल सकता है आगे बढ़ने का रास्ता, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे | aaj ka rashifal 17 november 2019 zodiac horoscope sign | Patrika News

इस राशि के जातक को आज मिल सकता है आगे बढ़ने का रास्ता, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

locationवाराणसीPublished: Nov 17, 2019 10:32:45 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj ka rashifal 13 November : आज इन तीन राशि वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

Aaj ka rashifal 13 November : आज इन तीन राशि वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

मेष राशि- इस राशि के जातक के लिए आज का दिन उत्तम होगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। आप खद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी काम को नये सिरे से शुरू कर सकते हैं। आपके मन में नये-नये विचार आएंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। बांस आपके कामों की प्रशंसा कर सकते हैं। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं। उन्हें कार्यक्षे में कोई अवार्ड मिल सकता है।
वृष राशि- इस राशि के जातक के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें सफल जरूर रहेंगे। दोस्तों के साथ आज कहीं घूमने जानेका अवसर आपको मिलेगा। विदेश से नौकरी के लिए आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। जो छात्र विज्ञान में रुचि रखते हैं। आज उनका दिन अच्छा रहेगा। आपको परिक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। आपको किसी प्रोजेक्ट के लिए किसी अनुभवी आदमी से मदद मिल सकती है। हर तरह से स्थिति आपके पक्ष में रहेगी।
मिथुन राशि- इस राशि के जातक के लिए आज का दिन सामान्य बना रहेगा। अगर आप कोई बड़ी बिजनेस डील करने जा रहे हैं तो आपको बहुत ही सोच-समझकर फैसला लेने की जरूरत है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद जरूर लेनी चाहिए। आज आपको किसी सरकारी काम को पूरा करने में परेशानी आ सकती है। आपका कोई कार्य पूरा न होने पर आपका काम अटक भी सकता है।
कर्क राशि- इस राशि के जातक के लिए आज का दिन बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में नई सम्भावनाओं को तलाश करने की कोशिश करेंगे। किसी काम के लिए कई दिनों से की जा रही मेहनत का फल आपको मिल सकता है। आपको अपने बच्चों से काम में मदद मिल सकती है। संगीत से जुड़े लोगों को किसी अच्छे प्लेटफॉर्म पर जाने का अवसर मिल सकता है।
सिंह राशि- इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ होगा। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। जो आपके काम की नई शुरुआत में आपकी मदद कर सकता है। आर्थिक स्तर पर आप मजबूत बने रहेंगे। आपकी कोई व्यवसायिक परियोजना पूरी हो सकती है। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं उनका काम आज अच्छा रहेगा। घर के कामों में पिता की मदद से आपके सारे कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे।
कन्या राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक से लाभ दिलवा सकती है। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। आपको समाज के कुछ अच्छे लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप किसी सरकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं।किसी घरेलू काम के लिए आप पूरे परिवार के साथ मिलकर बातचीत कर सकते हैं. सब लोग आपकी बातों से सहमत भी रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में भी आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा।
तुला राशि- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है। परिवार में भी स्थिति ठीक बनी रहेगी। बच्चों की किसी जरूरत को पूरा करने के लिए आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। आपका दोस्त आपको कोई काम करने के लिए कह सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को अपनी वाणी पर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि- आज आपका दिन शुभ रहेगा. मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। आपके बच्चों को करियर में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको किसी काम से अच्छा लाभ मिल सकता है। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो बड़े भाई-बहनों की मदद से आपको नौकरी मिल सकती है। आपका काम दूसरों को खुश कर सकता है।
धनु राशि- आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहेगा.आज आपकी विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं.आपको किसी बड़ी कंपनी से जॉब का बुलावा आ सकता है. आप सबको अपनी बातों से इम्प्रेस करने में सफल रहेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी. साथ ही आपको खूब मान-सम्मान भी मिलेगा। कुछ नए लोग आपसे जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं. आप अपनी पढ़ाई को लेकर बहुत ही उत्साहित रहेंगे।
मकर राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा.आज किसी दोस्त से बात-बात में ही आपको कोई अच्छा काम मिल सकता है. इससे आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।कामकाजी महिलाओं को अपने काम के लिए किसी संस्था से सहयोग मिल सकता है। किसी की मदद से आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं. आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
कुंभ राशि- आज का दिन फेबरेबल रहेगा। आपके जीवन में किसी नये प्रेम-संबंध की शुरुआत हो सकती है. जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं उनका दिन बेहतर गुजरेगा। आपको शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है। आपको धन लाभ होगा। आपके ज्यादातर काम पूरे होंगे। अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
मीन राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको अपने हर काम को तय समय में बांटकर काम करने की जरूरत है अन्यथा आपके बहुत से काम अधूरे रह सकते हैं। समयसीमा को ध्यान में रखकर काम करने से चीज़ें अच्छे से पूरी होगी और आप खुद पर भी ध्यान दे पाएंगे। घर का माहौल ठीक बना रहेगा। घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है. माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो