script18 नवम्बर 2018 इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे | Aaj ka rashifal 18 october 2018 horoscope astrology zodiac sign | Patrika News

18 नवम्बर 2018 इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

locationवाराणसीPublished: Nov 18, 2018 09:11:00 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

इस राशि के जातक को आज सफलता मिल सकती है, ये है पूरा राशिफल

rashifal

rashifal


मेष राशि
इस राशि के जातक को आज सफलता मिल सकती है। आज घर, जमीन-जायदाद से संबंधित कुछ बहुत अच्छे और नए अवसर आपको मिल सकते हैं। आपके मन की शंका भी दूर हो सकती है। जो बदलाव हो रहे हैं, वह आपकी उन्नति के लिए भी जरूरी है।

वृष राशि
इस राशि के जातक का दिन आज भागदौड़ से भरा हुआ होगा। मेहनत के बाद सफलता मिल सकती है। सोचे हुए काम आसानी से पूरे होने के योग हैं। आज आप आने वाले दिनों की योजनाएं बना सकते हैं।

मिथुन राशि
आज आपके कार्य में बाधा आ सकती है। धैर्य और कोशिश के बीच संतुलन रखने से ज्यादातर समस्याएं सुलझ सकती है। आज आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। किसी एक व्यक्ति के साथ आपके संबंधों के बीच कोई मामला सुलझने के योग बन रहे हैं। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

कर्क राशि
आज आपको परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। किसी नई तकनीक के कारण आपका कामकाज आसन हो सकता है। कोई नया उपकरण भी आज आप खरीद सकते हैं। किसी नए विचार पर काम कर सकते हैं। नया विचार, तकनीक आपके लिए कारगर और फायदेमंद साबित हो सकती है. बिजनेस में परिवार की सहायता से सफलता मिल सकती है। आज नए कारोबार की शुरूआत हो सकती है।

सिंह राशि
आपके मन में कुछ बड़े विचार आ सकते हैं। भरोसेमंद लोगों से समय पर सही सलाह और मदद मिल सकती है। आप अपनी प्रतिभा दिखाने में सफल हो सकते हैं. पढ़ने और कुछ नया सीखने में रुचि होगी। बिजनेस या नौकरी के काम से यात्रा हो सकती है। संयम रखेंगे और खुद के लिए कुछ अच्छा काम भी होगा।
कन्या राशि
आज इस राशि के जातक के लिए दिन खुशियों से भरा हुआ होगा। करियर में सफलता मिल सकती है। धन लाभ के योग हैं। किए गए कामों में फायदा हो सकता है। संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। सबका सम्मान करें। विवाह योग्य लोगों को प्रस्ताव मिल सकते हैं।

तुला राशि
अविवाहित लोगों की लव लाइफ अच्छी हो सकती है। शादीशुदा लोगों को भी पार्टनर से मदद मिल सकती है। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिल सकती है। घूमने-फिरने और मनोरंजन में समय बीत सकता है. आज कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है. कारोबार में व्यस्तता बढ़ सकती है. नौकरी में नया काम मिलने के योग हैं।

वृश्चिक राशि
मेहनत कम करेंगे और फायदा ज्यादा हो सकता है। इससे किसी के साथ आपकी बहुत खास बातचीत हो सकती है, जिसका फायदा आपको करियर में हो सकता है। साथ काम करने वाला कोई व्यक्ति, आपको करियर से जुड़े मामले में बहुत मदद कर सकता है। आज आप खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र के बड़े काम संयम से करें। जिस ढंग से आप बात करेंगे, उससे दूसरे लोग आपके फेवर में हो सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके लिए स्थितियां अच्छी हो सकती है।
धनु राशि
अपने मन की बात किसी से कहना चाह रहे है तो कह दें। आज आप हर चीज पर गौर से ध्यान दें. अपने मन की आवाज सुनने की कोशिश करें। आज आप किसी रहस्य को जानने की कोशिश में रहेंगे. आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है। कारोबार के लिए नए लोगों से कॉन्टैक्ट करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के योग बन रहे हैं।

मकर राशि
इस राशि को आज परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सूझबूझ से इनकम के कई रास्ते खुल सकते हैं। अगर बिजनेस का प्लान है तो उसे आज ही शुरू कर दें फायदे का योग है। साथियों से मदद मिल सकती है।
कुंभ राशि
नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोग अपने कामकाज से संतुष्ट हो सकते हैं। बड़े अधिकारियों से भी बातचीत होने की संभावना है। किसी की मदद करने का मौका मिल सकता है. दुश्मनों पर जीत मिलेगी। आज आपको संबंधों का फायदा मिल सकता है। संतान से सुख मिलेगा। कारोबार में सफलता के योग हैं। अधिकारी आपके कामों की तारीफ कर सकते हैं।

मीन राशि
धन लाभ के बड़े मौके मिल सकते हैं। पैसों के क्षेत्र में भी अच्छा खासा सुधार होने के योग हैं। कुछ अवसरों का फायदा आपको मिल सकता है। अचानक धन लाभ हो सकता है। निवेश के सुझावों पर फैसला अपने अनुसार ही करें। आसपास के लोगों या साथ काम करने वालों की तारीफ करें। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ सकता है। सुख मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो