scriptइस राशि के लोगों की आज चमकेगी किस्मत, होगा अपार धन लाभ | Aaj ka rashifal 19 August 2019 will meen rashi benefit from wealth | Patrika News

इस राशि के लोगों की आज चमकेगी किस्मत, होगा अपार धन लाभ

locationवाराणसीPublished: Aug 19, 2019 10:31:07 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Rashifal

Rashifal

मेष राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज इन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इनका पारिवारिक जीवन आज खुशहाल रहेगा। धन लाभ होने की सम्भावनाएं बनेंगी।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए भी आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपको नए लोगों से जुड़ने का मौका प्राप्त होगा। आज आपके किसी विशेष काम में आपको मदद मिल सकती है। अधिकारी वर्ग से मेलजोल रहेगा।
मिथुन राशि
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज मन में नए विचार आ सकते हैं। आज आप किसी बड़े काम की योजना बना सकते हैं। आज इनकम बढ़ेंगी। थकान महसूस करेंगे। बड़ों की सेहत का ध्यान रखें।
कर्क राशि
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपसे कोई आपका पुराना दोस्त मिलने आ सकता है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।

सिंह राशि
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी मान-मर्यादा बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों की उन्नति होगी। प्रेम सम्बंध मजबूत होंगे। धन लाभ का मौका मिलेगा।
कन्या राशि
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा। लोगों के बीच आपकी तारीफ होगी। घर वालों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी।
तुला राशि
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज दोस्तों की मदद मिलेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार बीतेगा। परिवार में सुखद माहौल रहेगा।
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। घर पर किसी दोस्त का आगमन हो सकता है। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। घर की सुख-समद्धि बढ़ेगी। क्रोध पर काबू रखने की जरूरत है।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। आज मन में कोई नया विचार आएगा। काम ज्यादा होने से तनाव बढ़ सकता है। जीवन साथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

मकर राशि
मकर राशि के लोगों को बंपर धन की प्राप्ति होगी। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। किसी काम में उनका सहयोग मिलेगा। छात्रों को करियर से जुड़े अच्छे मौके मिलेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। आज आपके काम करने के तरीके में थोड़ा बदलाव आ सकता है। संतान की ओर से बड़ी खबर आपको मिल सकती है। दफ्तर में कोई उलझा मामला सुलझेगा।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। आज सभी सोचे हुए काम पूरे होंगे। कारोबार में पैसा लगाना फायदेमंद साबित होगा। विवाहितों के लिए दिन शानदार है।

ट्रेंडिंग वीडियो