scriptToday Horoscope 19 November 2018 : देवउठनी के साथ इन राशियों के लिए है बन रहा अशुभ योग, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे | Aaj ka rashifal 19 November 2018 dev uthani ekadashi Zodic sign | Patrika News
वाराणसी

Today Horoscope 19 November 2018 : देवउठनी के साथ इन राशियों के लिए है बन रहा अशुभ योग, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

19 नवंबर 2018 आज का दैनिक राशिफल, Today Daily Horoscope, Aaj Ka Dainik Rashifal, देवोत्थान एकादशी शुरू होंगे मांगलिक कार्य, ये है पूरा राशिफल

वाराणसीNov 19, 2018 / 01:54 pm

sarveshwari Mishra

rashifal

rashifal

वाराणसी. राशिफल हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह हमारे भूत भविष्य को बताता है। सोमवार, 19 नवंबर 2018 को देवप्रबोधिनी एकादशी है। इस दिन से चातुर्मास समाप्त हो जाएंगे और मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। दिन की शुरुआत वज्र नाम के अशुभ योग से होगी। शाम 6 बजे के बाद सिद्धि नाम का शुभ योग शुरू होगा। चंद्रमा गुरु की राशि मीन में रहेगा। चातुर्मास समाप्त होने के बाद विवाह आदि मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। देवप्रबोधिनी एकादशी को देव उठनी ग्यारस भी कहा जाता है। इस दिन तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह भी होता है।

मेष (Aries)- कोई बड़ा काम जल्दी हो सकता है। आज आप नौकरी बदलने के बारे में भी विचार कर सकते हैं। वहीं कुछ महत्वपूर्ण लोगों से दोस्ती भी हो सकती है। इस राशि के जातक का आज के दिन खर्चा बढ़ सकता है। फोन पर, ऑफिस या फील्ड में लोगों से बातचीत में काफी टाइम खर्च होगा। सोचे हुए कुछ काम अचानक पूरे होते-होते रुक भी सकते हैं और दोस्तों से अनबन के भी योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। पीले या सफेद फूल को हल्दी के पानी में भिगा कर लक्ष्मी जी को चढ़ाएं।

वृष राशि (Taurus)- पुराने दोस्तों से भी बातचीत होगी। आपको एक्स्ट्रा धन लाभ हो सकता है। अपनी हैसियत से ज्यादा खर्चा करने या जताने की आदत रहेगी। आपका कोई झूठ भी पकड़ा जा सकता है। जोश या जल्दबाजी में आप किसी कठिन परिस्थिति में फंस सकते हैं। सावधान रहें। पैसों से जुड़े रूके काम शुरू होंगे।

मिथुन (Gemini) – आज अचानक आपकी इनकम बढ़ेगी। किसी उलझी हुई स्थिति को सुलझाने में आप सफल हो सकते हैं। किस्मत आपके साथ रहेगी। आपके विचारों से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। आज आप अपने ही मामलों में फंस भी सकते हैं। पैसा निवेश करने के लिए दिन सामान्य है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। मेहनत से सफलता मिल सकती है।

कर्क (Cancer) -गोचर कुंडली में चंद्रमा किस्मत के घर में रहेगा। आपके लगभग सभी काम पूरे होंगे। आपके काम करने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा। खुद की तारीफ करने से बचना होगा। अपने काम के तरीके में बदलाव न करें। कोर्ट-कचहरी के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। जिस व्यक्ति पर आप बहुत भरोसा करते हैं, आपको उससे ठेस लग सकती है। आपको संभलकर रहना चाहिए। आज आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है।

सिंह (Leo) -आज स्थिति में काफी सुधार भी हो सकता है। आप अपनी कोशिशों में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। आपका पैसा खर्चा हो सकता है और ये आपके लिए अच्छा भी रहेगा। कोई नया काम करने का डिसीजन न लें तो ही अच्छा है। धन हानि के योग बन रहे हैं, सावधान रहें। कुछ भी बोलने से पहले सोच समझ लें। बिजनेस में फायदा कम ही मिल पाएगा। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन जोखिम भरे निवेश से आपको नुकसान भी हो सकता है।

कन्या (Virgo) -आपको नए मौके भी मिल सकते हैं। रोजमर्रा के काम आज आसानी से पूरे हो जाएंगे। आज कोई ऐसा काम भी हो सकता है जिससे आपकी सैलेरी या इनकम भी बढ़ेगी।जिद में आकर आज आप अपने मन में कोई बात या बदला रख सकते हैं। किसी के साथ विवाद में पड़ने से आपका समय भी खराब हो सकता है। कन्या राशि वाले लोग आज अपने ही गुस्से से कुछ मामलों को बिगाड़ सकते हैं। वर्क प्लेस और बिजनेस में आपको नए लोगों से मदद मिल सकती है।

तुला (Libra) -पैसों की बचत करने में आप सफल हो सकते हैं। अपनी कोशिशों के दम पर सही समय पर सही जगह आप मौजूद रहेंगे और इससे आपके रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। आपका खर्चा बढ़ सकता है। नौकरी-धंधे में आपकी स्थिति मजबूत होने में समय लगेगा। बिजेनस में खास सफलता के योग नहीं दिख रहे हैं। यात्रा का कार्यक्रम बना चुके हैं, तो उस पर खर्चा भी हो सकता है। बिजनेस करने वालों के लिए दिन ठीक है। नया निवेश भी आज किया जा सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) – आज इस राशि के जातक को अचानक धन लाभ हो सकता है। आपकी बनाई हुई योजनाओं से सफलता मिलने के पूरे योग हैं। करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। आप कोई ऐसा काम न करें जिससे आप किसी तरह के झंझट में उलझ जाएं। कोई मामूली घटना आपके लिए प्रतिकूल हो सकती है। कोई दोस्त धोखा भी दे सकता है। आप पर झूठे आरोप भी लगने की संभावना है। अधिकारियों से मुलाकात हो सकती है। ज्यादातर काम समय से पूरे हो जाएंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।

धनु (Sagittarius) -जरूरी काम हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ शुरू करेंगे। आज आपको सफलता मिल जाएगी। थोड़ा बहुत त्याग भी आज आपको करना होगा। कम बोलें और अपने राज उजागर न होने दें। फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। उलझे हुए किसी मामले में खुद को न डालें। बातचीत में कहा-सुनी भी हो सकती है। निराशा करने वाली स्थितियां भी कई बार बन सकती है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत के बाद सफलता मिलेगी।

मकर (Capricorn) -फायदे की स्थिति आज बन सकती है। आज पैसों से जुड़े सारे काम कर लें। जो आप करना चाह रहे हैं। फालतू खर्चों से आज आप बच सकते हैं। सावधानी से दिन बिताएं। फालतू झगड़ों में न पड़ें। आप परेशान भी हो सकते हैं। कोई आपके ही सामने आपकी बुराई कर सकता है। आपको कर्जा लेना पड़ सकता है। आपअनचाहे खर्चे से परेशान हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को भी सहयोग मिल सकता है। दिन भी अच्छा रहेगा।

कुंभ (Aquarius) -आपकी राशि के लिए चंद्रमा की स्थिति फायदे वाली हो सकती है। घर पर ज्यादा समय देना पड़ेगा। आपको जरूरत पड़ने पर परिवार के लिए कुछ त्याग भी करना पड़ सकता है। आपका ही कोई शौक आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। सावधान रहें। इस शौक में पैसा, समय और ऊर्जा सब खर्च हो सकता है। आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। बिजनेस करने वालों को ज्यादा फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय इतना अच्छा नहीं हैं, जितना सोच रहे हैं।

मीन (Pisces)-आज आपको पैसों का फायदा हो सकता है। निवेश की कोई प्लानिंग भी हो सकती है। बात-बात में ही किसी व्यक्ति से आपके संबंध गहरे हो जाएंगे। आज आप किसी की मीठी बातों में भी आ सकते हैं। अपनी ही गलती की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। बिना सोचे समझे कोई बात बोलेंगे तो आप फंस सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद होने के योग बन रहे हैं। ऑफिस या फील्ड के कुछ मामलों में आलस्य के कारण नुकसान हो सकता है। स्टूडेंट्स को भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो