script20 November 2018 Aaj Ka Rashifal : जानिए किन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, आज क्या कहते हैं आपके सितारे | Aaj ka rashifal 20 November 2018 bad effect for Eight Zodiac sign | Patrika News

20 November 2018 Aaj Ka Rashifal : जानिए किन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, आज क्या कहते हैं आपके सितारे

locationवाराणसीPublished: Nov 20, 2018 12:51:27 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

Today Daily Horoscope 20 November 2018, Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, किस राशि के जातको को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

rashifal

rashifal


मेष राशि (Aries) – आज इस राशि के जातक की इनकम बढ़ सकती है। दिन खुशियों से भरा हुआ रहेगा। आज किसी भी काम में सफलता का योग है। ध्यान रखें कि पैसों को लेकर किसी पर आंख बंद कर के भरोसा न करें। आज आप कोई बड़ी खरीददारी करने का भी मन बना सकते हैं। जो आपका बजट बिगाड़ सकती है। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में भी अच्छा फायदा आज हो सकता है।

वृष राशि (Taurus)-गोचर कुंडली के ग्यारहवें भाव में चंद्रमा होने से आपके लिए फायदेमंद दिन रहेगा। आज आपकी इनकम भी बढ़ सकती है। किसी कठिन काम में अपनों की मदद मिल सकती है। मन में किसी तरह का कोई कन्फ्यूजन न रखें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको ऐसी स्थिति से बचना चाहिए।नौकरी और बिजनेस, दोनों में आर्थिक लाभ होगा।

मिथुन राशि (Gemini)- आज गोचर कुंडली में चंद्रमा की स्थिति अच्छी होने से आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सरकारी काम करने वालों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। किसी भी ऑफर के लिए आज तुरंत फैसला लेने से बचें। बार-बार आपके मन में विरोधाभासी बातें भी आ सकती हैं। बिजनेस और कार्यक्षेत्र से जुड़ा रुका हुआ पैसा आज आपको मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer)- गोचर कुंडली में चंद्रमा आपकी राशि के लिए अच्छा रहेगा। आपको किए गए कामों से फायदा होगा। गुस्सा कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। पैसों की स्थिति में सुधार का मौका मिल सकता है। अचानक धन लाभ का योग है। आज आप ज्यादा गुस्सा करेंगे तो आपको ही नुकसान होगा। परिवार या करीबी लोगों में किसी की संतान के साथ कोई समस्या भी हो सकती है। अचानक धन लाभ से बिजनेस में नई योजना बन सकती है।

सिंह राशि (Leo)-नए लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। कोई नई बात भी आज आपके सामने आएगी। कोई ऐसा काम करने से बचना चाहिए जिसमें पैसों का रिस्क हो। कामकाज में मन कम लगेगा।अधिकारियों से सहयोग नहीं मिलने से आप परेशान हो सकते हैं। तनाव और बढ़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo)-गोचर कुंडली में आपकी राशि के लिए ग्रहों की स्थिति अच्छी होने से आपके लिए दिन अच्छा है। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। नौकरी में तरक्की का योग है। पैसों के मामले थोड़े उलझे हुए रहेंगे। इन मामलों पर आपको कई लोगों से बात करनी पड़ सकती हैं। आज आप अपनी तरफ से जितना हो सके उतना धैर्य रखें। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति मिल सकती है।

तुला राशि (Libra)-अटका हुआ पैसा मिलने से आपका दिल खुश रहेगा। सरकारी काम करने वालों से संबध अच्छे होंगे। सोचे ढंग से काम नहीं होने से आप परेशान हो सकते हैं। कुछ गलतफहमियां भी हो सकती हैं। आपके कुछ काम रुक सकते हैं।बिजनेस और नौकरी का रुका हुआ पैसा मिलने से आप खुश हो सकते हैं। अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)-योजनाएं बनाएं और आने वाले दिनों में काम पूरे कर लें। व्यापारियों को फायदा हो सकता है। बिजनेस को लेकर दिमाग में लगातार प्लानिंग चलती रहेगी। आपकी इनकम भी अच्छी होगी। कोई पुराना काम आज निपट सकता है।आपके मन में कुछ उथल-पुथल भी हो सकती है। कोई नया काम न करें तो ही अच्छा है। नए काम में रिस्क भी ज्यादा हो सकती है। बिजनेस से जुड़ी नई योजनाएं बन सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius)- आज आपका ध्यान निजी जीवन पर ज्यादा होगा। काम पर ध्यान लगाने के लिए थोड़ी कोशिश जरूर करें। रोमांस के कुछ नए मौके आपको मिल सकते हैं। मानसिक संतुलन रखें। आज आपकी प्रोफेशनल लाइफ भी ठीक रहेगी। आर्थिक नजरिए से भी आपको फायदा होगा। सावधानी से काम करें। जल्दबाजी या ज्यादा ही उत्साह के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)-आज मीन राशि का चंद्रमा पुराने दोस्तों से मुलाकात करवा सकता है। आप कला क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो सफल हो सकते हैं, कुछ नया करके भी दिखा सकते हैं। किसी भी काम को पूरा होने में थोड़ा और वक्त लग सकता है। आप जो काम कर रहे हैं उसका मनचाहा परिणाम नहीं मिलने से आपका चिड़चिड़ापन भी बढ़ सकता है। बिजनेस में पैसा रुक सकता है। सावधानी से निवेश करें।

कुंभ राशि (Aquarius)-आज आप हर तरह की स्थिति में खुद को संभाल लेंगे। पुरानी किसी समस्या पर नए नजरिए से समाधान निकल जाएगा। परिवार के किसी सदस्य के जीवन में कोई बड़ा बदलाव होने के योग हैं। कोई काम अधूरा होने के कारण आपका डर बढ़ सकता है। लव लाइफ में लापरवाही के कारण रिश्ते बिगड़ सकते हैं। प्रोफेशन के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। धन लाभ होगा।

मीन राशि (Pisces)- आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको कहीं से अचानक मदद मिल सकती है। पैसा कमाने के कुछ नए मौके भी आपको मिल सकते हैं। दिमाग तेज चलेगा और लगभग हर समस्या का समाधान आपको मिल सकता है। आज आपको सावधान रहना चाहिए। किसी करीबी इंसान से अनबन होने के भी योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोग धैर्य से काम लें। ऑफिस में किसी से फालतू विवाद न करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो