scriptइस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ होगा, आज आपको धन लाभ योग है | Aaj ka rashifal 25 September 2019 horoscope zodiac sign | Patrika News

इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ होगा, आज आपको धन लाभ योग है

locationवाराणसीPublished: Sep 25, 2019 09:33:22 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशि-

इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ होगा । आज आपके नए दोस्त बन सकते हैं। आपके मित्र आने वाले कठिन समय में आपकी मदद करेंगे । आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
वृषभ राशि-

इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ फलदायी होगा। करोबारी लोगों को बिजनेस में लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि-

इस राशि के जातक के लिए आज का दिन थकान वाला होगा। आज के दिन अधिक धन खर्च कर सकते हैं।
कर्क राशि-

आज दिन भर शारीरिक और मानसिक थकान बनी रहेगी। परिवार में से किसी से आपकी लड़ाई हो सकती है। परिवार के लोगों से मिठास से बात करें।

सिंह राशि-

इस राशि के जातक के लिए आज का दिन जीवनसाथी के साथ अच्छा नहीं बीतेगा। जीवनसाथी के साथ आज किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। किसी भी काम करने में मन नही लगेगा मन उदासीन रहेगा। कोर्ट कचहरी से आज दूर ही रहें नही तो हो सकता है नुकसान।
कन्या राशि-

कन्या राशि के लिए समय काफी कठिन हैं। कन्या राशि लोगों को समय काफी कठिन चल रहा है। लेकिन जल्द ही सारी परेशानी दूर हो जाएगी।

तुला राशि-

आपकी बोली की मिठास से ही आपका आज काम बनेगा। आज का दिन आपके लिए अनुकुल रहने वाला है। आज खान पान पर ध्यान दें।
वृश्चिक राशि

आज के दिन अपने करीबी लोगों के साथ संबंधों में सावधानी बरतें. आज धन लाभ होने का योग बन रहा है। मां के स्वास्थ्य के कारण दिन भर थकान बनी रहेगी।
धनु राशि-

आज का दिन नए कार्य को शुरू करने के लिए सबसे उत्तम है। आज पूरा दिन आप परिवार के आनंद से साथ बिताएंगे। शाम के समय किसी मित्र या परिवार से गिफ्ट मिल सकता है।
मकर राशि-

आज दिन फलदायी है लेकिन किसी बात को लेकर परिवार में कलह हो सकता है। आज आप शेयर बाजार में निवेश का सोच सकते है। विद्यार्थियों का आज अभ्यास में कोई रूची नही रहेगी।
कुंभ राशि-

आर्थिक रूप से आज का दिन बहुत लाभदायक है। दोस्तों के साथ आज समय व्यवीत करेंगे। किसी यात्रा का भी आंनद उठा सकते है।

मीन राशि-

मीन राशि के लोगों के लिए खुशी का दिन है। परिवार के साथ मतभेद के कारण मिल रहे लाभ में हानि हो सकती है। लेकिन समझदारी से लें काम करने से लाभ हो सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो