scriptइस राशि के लिए खुशियों से भरा रहेगा आज का दिन, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे | Aaj ka Rashifal 29 may 2019 Horoscope Zodiac Sign | Patrika News

इस राशि के लिए खुशियों से भरा रहेगा आज का दिन, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

locationवाराणसीPublished: May 29, 2019 09:01:42 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Rashifal

Rashifal

वाराणसी. राशिफल हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ये हमें हमारे भविष्य से अवगत कराता है। आइए जानते हैं कि आज इन 12 राशियों के साथ क्या होने वाला है।


मेष राशि
इस राशि के जातक के लोगों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज कोई नया कार्य करने का मन बन सकता है. आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। दफ्तर की तरफ से ट्रिप पर जाने का प्लान सकता है।
वृषभ राशि
आज इस राशि के लोगों के मन मुताबिक सभी कार्य पूरे होंगे। राजनीति से जुड़े क्षेत्र में आज कोई बड़ा पद मिल सकता है। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। लवमेट के साथ कहीं बाहर खाने का प्लान बन सकता है। रिश्तों में मधुरता आएगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों का दिन अच्छा रहेगा। आज महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। पत्रकारिता से जुड़े लोगों को उनके कार्य के लिए तारीफ मिलेगी. आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आज आसानी से किसी भी परेशानी को सुलझाने का रास्ता मिल जाएगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों का दिन अच्छा रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। रिश्ते बेहतर होंगे. मित्रों से अनबन हो सकती है, व्यर्थ में विवाद से बचें। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
सिंह राशि
कर्क राशि के लोगों का आज किसी पारिवारिक समारोह में जाना हो सकता है। रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए पार्टनर का सम्मान करें। आज सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के जीवन में कुछ नए बदलाव आएंगे। बदलाव आपके लिए फायदेमंद होंगे। दफ्तर में माहौल से आप खुश रहेंगे। समय से सभी कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों पर आज पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। कार्य को पूरा करने में आपको मदद मिलेगी। नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आज सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के आज रुके हुए सभी कार्य पूरे होंगे। जीवन में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। रोजमर्रा के कार्यों से आपको फायदा होगा। संतान पक्ष से मदद मिलेगी।

धनु राशि
धनु राशि के लोग परिवार वालों के संग समय बिताएंगे। कारोबार में नई योजना पर काम हो सकता है। करियर में शानदार बदलाव होंगे। संतान के साथ संबंध मजबूत होंगे।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के कार्य धीमी गती से पूरे होंगे। किसी खास कार्य में लोगों का सहयोग पाने के लिए कोशिश करनी पड़ेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बनाए रखने की जरूरत है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक रूप से लाभ होगा. आज आपकी खुशियों में इजाफा होगा। जीवन के प्रति नजरिया सकारात्मक रहेगा। आज आपके घर किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है।

मीन राशि
मीन राशि के लोगों का दिन अच्छा रहेगा. जरूरी कार्य में भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। कुछ लोगों के साथ मिलकर धन कमाने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। बड़ा धन लाभ होने की संभावनाएं।

ट्रेंडिंग वीडियो