scriptइस राशि के जातक के लिए नहीं शुभ है आज का दिन, कई चुनौतियों का करना पड़ सकता है सामना | Aaj ka rashifal 7 November 2019 horoscope zodiac sign | Patrika News

इस राशि के जातक के लिए नहीं शुभ है आज का दिन, कई चुनौतियों का करना पड़ सकता है सामना

locationवाराणसीPublished: Nov 07, 2019 10:26:34 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

govardhan puja 2019 : Govardhan Puja 2019 According to rashifal

गोवर्धन पूजा : राशि के अनुसार भगवान कृष्ण को लगाएं यह भोग, चमक जाएगी आपकी किस्मत

मेष राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ होगा। कारोबार में दिक्कतों का भी सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां मिल सकती है। करीबी से धोखा मिल सकता है। खर्च में बढ़ोत्तरी होगी। सेहत में गिरावट आएगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
वृषभ राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन कठिनाइयों से भरा हुआ है। कार्यक्षेत्र पर मनमुताबिक काम न होने पर निराशा हाथ लगेगी। कारोबार में आर्थिक हानि हो सकती है। जिससे निराशा होगी। कारोबार में लाभ आएगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है।
मिथुन राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन अच्छा होगा। कारोबार में प्रगति होगी। लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरीपेशा वालों को नई जिम्मेदारी मिलेगी। परिवार में खुशहाली आएगी।
कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। अनावश्यक जगहों पर खर्च करेंगे. कारोबार में विरोधियों से बाधा उत्पन्न होगी। करियर को लेकर परेशान रहेंगे। स्वभाव चिड़चिड़ा होने से संबंध बिगड़ेंगे। सेहत का ख्याल रखें।
सिंह राशिफल
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है. कारोबार को नया मुकाम देने के लिए अभी अच्छा समय है। आमदनी के नए स्रोत विकसित होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के कार्य का सम्मान होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।
कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा बितेगा। पुराने अटके कामों में सफलता मिलेगी। कारोबार में लाभकारी सौदे होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा।
तुला राशिफल
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा. कारोबार में अतिरिक्त लाभ के योग हैं। नए निवेश की ओर कदम बढ़ाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा. पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम लेकर आ रहा है. आपकी पहचान को पंख लगेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र पर आपके काम की प्रशंसा होगी. कारोबार में नया निवेश करने का अभी शुभ समय है. किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात होगी।
धनु राशिफल
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। पूरे दिन ऊर्जावान और आत्विश्वास से लबरेज रहेंगे। अपनी कार्यशैली से विरोधियों को मात देंगे. व्यापार में लाभ के योग हैं. पारिवारिक संबंध मधुर होंगे।
मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. काम में व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. पारिवारिक जीवन से खुशियां मिलेंगी. सेहत में गिरावट संभव है।
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा. निजी संबंध बिगड़ेंगे. कार्य में व्यस्त रहेंगे जिससे मानसिक थकान संभव है। कारोबार में लाभ के पूरे योग हैं. कोई नया निवेश न करें।
मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है. करियर को नया मुकाम मिलेगा। कारोबार में लाभकारी सौदे होंगे। पारिवारिक जीवन से निराशा हाथ लगेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो