scriptAam Aadmi Party ने घोषित की प्रदेश कमेटी, बनारस का दबदबा, जानें UP में किसे क्या मिला | Aam Aadmi Party declared state committee know about whole team | Patrika News

Aam Aadmi Party ने घोषित की प्रदेश कमेटी, बनारस का दबदबा, जानें UP में किसे क्या मिला

locationवाराणसीPublished: Oct 07, 2019 06:05:49 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

Aam Aadmi Party की प्रांतीय टीम में 12 उपाध्यक्ष, 16 सचिवबनारस को भी मिला प्रमुख पद

Aam Aadmi Party

Aam Aadmi Party

वाराणसी. आम आदमी पार्टी ने महानवमी के दिन उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की टीम घोषित कर दी है। इस भारी-भरकम टीम में बनारस को महत्वपूर्ण ओहदा मिला है। वैसे पूरू टीम में 12 उपाध्यक्ष, 06 प्रवक्ता, 16 प्रदेश सचिव बनाया गया हैं। टीम की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने की है।
Aam Aadmi Party declared state committee
Aam Aadmi Party declared state committee
प्रदेश के टीम में वाराणसी से 03 नेताओं को जगह दी गई हैं। जो इस प्रकार हैं– प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह(निवर्तमान जिलाध्यक्ष),
प्रदेश सचिव देवकांत वर्मा(पूर्व जिलाध्यक्ष), प्रदेश सचिव अब्दुल्लाह खां(पूर्व जिलाध्यक्ष) ।

Aam Aadmi Party declared state committee
Aam Aadmi Party declared state committee
Aam Aadmi Party declared state committee
नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने बताया कि पार्टी वर्तमान समय मे पूरे प्रदेश भर में 15 सितंबर से सदस्यता अभियान चला रही हैं, जो कि 15 अक्टूबर तक चलेगा।
पार्टी आगामी पंचायत चुनाव में पूरी मजबूती से उतरेगी। उसके बाद आगामी विधानसभा चुनाव में भी पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी। इसके तैयारी के लिये पार्टी सदस्यता अभियान के बाद प्रदेश के सभी ब्लाकों, विधानसभाओं में कार्यकर्ता- संवाद आयोजित करेगी। बता दें कि कुछ ही दिन पहले आम आदमी पार्टी ने घोषणा की थी कि वह अब यूपी में पूरी तरह से सक्रिय होगी। सभी चुनाव लड़ेगी। इसकी शुरूआत पंचायत चुनाव से होगी।
Aam Aadmi Party declared state committee
mukesh
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो