scriptBJP के घोषणा पत्र पर आम आदमी पार्टी की तीखी प्रतिक्रिया, कहा, भूल गए विकास, भुनाने लगे सेना की कार्रवाई | Aam Aadmi Party statement on BJP manifesto | Patrika News

BJP के घोषणा पत्र पर आम आदमी पार्टी की तीखी प्रतिक्रिया, कहा, भूल गए विकास, भुनाने लगे सेना की कार्रवाई

locationवाराणसीPublished: Apr 08, 2019 05:23:08 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

पार्टी ने कहा राममंदिर के संदर्भ में भी कभी भी स्पष्ट नीति नहीं रहीं हैं, यह केवल वोट जुटाने का मुद्दा रहा।

आम आदमी पार्टी प्रतीकात्मक

आम आदमी पार्टी प्रतीकात्मक

वाराणसी. आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र पर तीखी प्रतिक्रिया जारी की है। पार्टी ने इसे जुमलेबाजी का पोथा करार दिया है। साथ ही गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा है कि 2014 में विकास का नारा देने वाली बीजेपी ने किया तो कुछ नहीं पांच साल, ऐसे में अब सैन्य कार्रवाई को चुनाव में भुनाने लगी है।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह ने भाजपा के चुनावी घोषणा-पत्र को बकवास बताते हुए कहा कि, आतंकवाद की समस्या से देश कई वर्षों से पीड़ित हैं। इस पर पिछली सरकारों ने बेहद मजबूती से कार्य करते हुए, आतंकवादियो के फन को कुचलने का कार्य किया हैं। उन्होंने उदाहरण पेश करते हुए पंजाब और पुरवोत्तर का हवाला दिया। साथ ही कहा कि पूर्व सरकारों ने कभी भी इन सफलताओं को चुनाव में भुनाने का कार्य नहीं किया।
सिंह ने कहा कि राममंदिर के संदर्भ में भी भाजपा की कभी कोई स्पष्ट नीति नहीं रहीं हैं, बल्कि यह मात्र वोट जुटाने का मुद्दा भर रहा।

किसानों की आय दोगुनी करने का वादा भी, 2014 के वादों की तरह जुमला हैं। पूरे देश मे किसान आत्महत्या कर रहा हैं।
नोटबंदी और जीएसटी ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी। तमाम छोटे उद्योग-धंधे बंद हो गए। राष्ट्रीय व्यापारी आयोग बनाने से कुछ भी हासिल नहीं होगा। दरअसल इनकी नीयत ही ठीक नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि सब मिलाकर यह कहा जा सकता हैं कि यदि विकास किया होता तो इस चुनाव में पाकिस्तान इनका मुद्दा न होता। बेरोजगारी कैसे दूर करेंगे इसपर स्पष्ट नीति का अभाव हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बेसिक मुद्दों पर पूजीपतियों के प्रभाव को कैसे दूर करेंगे। स्तरीय और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा आम लोगों तक कैसे पहुंचेगी यह स्पष्ट नहीं हैं।
आप नेता मुकेश सिंह
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो