scriptफ्लाइओवर हादसाः पीएम मोदी के धुर विरोधी नेता ने कहा यूपी सरकार पर चले हत्या का मुकदमा | aap leader Sanjay Singh said UP government guilty in Flyovers collapse | Patrika News

फ्लाइओवर हादसाः पीएम मोदी के धुर विरोधी नेता ने कहा यूपी सरकार पर चले हत्या का मुकदमा

locationवाराणसीPublished: May 17, 2018 06:25:16 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

मिले हादसा पीड़ितों से, मृतक आश्रृतों के लिए 25-25 लाख रुपये मुआवजा राशि और नौकरी की मांग।

फ्लाइओवर हादसे में मृत सुदर्शन राम के घर संजय सिंह

फ्लाइओवर हादसे में मृत सुदर्शन राम के घर संजय सिंह

वाराणसी. फ्लाइओवर हादसे के बाद से बनारस सियासी अखाड़े में तब्दील हो गया है। घटना के दूसरे दिन जहां कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर आए और अस्पतालों का चक्कर लगा कर घायलों से मिले, उनका हाल जाना तो उसके अगले दिन यानी गुरुवार को पहुंच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश प्रभार संजय सिंह। वह तो राज बब्बर से भी आगे निकले। वह तो उन लोगों से भी मिले जिन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में घटना के लिए यूपी सरकार को दोषी करार दिया। कहा कि यूपी सरकार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने इस घटना की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की।
सिंह ने कहा कि इस घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। यह घटना शासन – प्रशासन की घोर लापरवाही का परिणाम हैं। इस घटना में मृत्यु हुए लोगों के हत्या की दोषी हैं, यह सरकार। उन्होंने कहा कि इस घटना में जान गवाने वालो के आश्रितों को 25 -25 लाख की सहायता दी जाय और परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिले। सभी घायलों के समुचित मुफ्त ईलाज के साथ ही 05 -05 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाय।उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य स्थल पर किसी प्रकार का कोई सेफ्टी वाल नहीं हैं और ना ही रूट डायवर्जन जबकि सरकार के मंत्री और अधिकारी लगातार कार्य का निरीक्षण कर रहें थे।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह गुरुवार को वाराणसी पहुंचे और फ्लाईओवर दुर्घटना के पीड़ितों से मिलने पहुंच गए उनके घर। इस कड़ी में वह सबसे पहले गए रमदत्तपुर स्थित मृतक सुदर्शन राम के घर और पीड़ित परिवार से मिले। परिवारजनों के साथ घटी घटना पर संवेदना जताई। वह घटनास्थल भी गए फिर ट्रामा सेंटर में भर्ती लोगों का हालचाल लिया। इस दौरान पूर्वांचल प्रान्त अध्यक्ष संजीव सिंह, जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह, पल्लवी वर्मा, जयप्रकाश यादव, अखिलेश पांडेय, दीपू मिश्रा, ज्योति प्रकाश, धीरज पटेल, रोशन कुमार, राहुल सिंह,कमला प्रसाद,रंजू बाला, मोहसिना परवीन, महफूज आदि भी थे।
आप नेता संजय सिंह फ्लाइओवर हादसा पीड़ितों से मिलते
आप नेता संजय सिंह फ्लाइओवर हादसा पीड़ित के घर जाते
आप नेता संजय सिंह फ्लाइओवर हादसा पीड़ित के घर सांत्वना जताते
आप नेता संजय सिंह फ्लाइओवर हादसा पीड़ित की पीड़ा सुनते
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो