scriptAfter Ayodhya administration is now busy preparing for Deepotsav in Kashi | अयोध्या के बाद अब काशी में दीपोत्सव की तैयारी में जुटा प्रशासन, देव दीपावली पर 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे गंगा के घाट | Patrika News

अयोध्या के बाद अब काशी में दीपोत्सव की तैयारी में जुटा प्रशासन, देव दीपावली पर 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे गंगा के घाट

locationवाराणसीPublished: Nov 15, 2023 11:05:58 pm

Submitted by:

SAIYED FAIZ

राम की नगरी अयोध्या में भव्य और रिकार्डेड दीपोत्सव के बाद अब महादेव की नगरी काशी में देव दीपावली के आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। प्रशासन इस आयोजन को भव्य बनाने में जुट गया है। वाराणसी में इस दिन 11 लाख दिये जलाने का लक्ष्य रखा गया। इसके अलावा प्रमुख चौराहों पर भी रौशनी का इंतजाम किया जाएगा।

11_lakh_lamps_will_be_lit_in_varanasi_on_dev_diwali_1.jpg
देव दीपावली पर वाराणसी में जगमग होंगे 11 लाख दिये
वाराणसी। राम की नगरी अयोध्या में 23 लाख दिये जलाकर विश्व रिकार्ड बनाया गया। इसके बाद अब प्रशासन और शासन स्तर से काशी में होने वाले अद्भुत और अलौकिक देव दीपावली को अद्भुत बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शासन स्तर से मिली जानकारी के अनुसार काशी के अद्भुत और अलौकिक अर्द्धचन्द्राकार घाटों पर 11 लाख दिये जगमगाएंगे। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन जुट गया है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.