script

सपा-बसपा में हुआ गठबंधन और भाजपा में मची भगदड़, पार्टी के इस दिग्गज ने छोड़ा दामन

locationवाराणसीPublished: Jan 12, 2019 02:10:14 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

सपा की सामाजिक न्याय यात्र में स्वागत किया गया पूर्व भाजपा युवा नेता का।

after SP BSP alliance stampede in BJP son of UP assembly speaker left party

after SP BSP alliance stampede in BJP son of UP assembly speaker left party

वाराणसी. आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को पराजित करने के लिए 23 साल बाद सपा-बसपा में गठबंधन क्या हुआ कि भाजपा में भगदड़ मच गई। दिग्गज नेता और उच्च पदस्थ पदाधिकारियों और उनसे जुड़े लोग भाजपा का दामन छोड़ कर सपा से नाता जोड़ने लगे हैं। माना जा रहा है कि इस तरह की भगदड़ अभी और तेज होगी।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा के बड़े असंतुष्ट खेमे से जुड़े नेता और कार्याकर्ता बड़ी तादाद में पार्टी से नाता तोड़ने को तैयार है। इसमें कुछ सपा तो कुछ बसपा और ज्यादातर के कांग्रेस से नाता जोड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इसमें भी खास तौर पर युवाओं की बड़ी फौज पार्टी छोड़ने की तैयारी में है।
सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी सरकार में विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दिक्षित के सबसे छोटे पुत्र सुशील दीक्षित ने शनिवार को समावादी पार्ट की सदस्यता ग्रहण कर ली। वह समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय यात्रा में शामिल हुए। पूर्व विधायक उदय राज यादव एवं एमएलसी सुनील सिंह यादव ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

ट्रेंडिंग वीडियो