भाजपा और सपा में चल रही नूरा कुश्ती प्रतिनिधी मंडल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा की हम सबको मिलने न देना सरकार की तानाशाही है। एक तरफ सरकार अखिलेश यादव से मुलाकात कराती हैं वही दूसरी ओर कांग्रेस के नेतावो को मुलाकात करने से रोकती हैं। इससे यह साबित होता हैं कि भाजपा व सपा में नूराकुश्ती चल रही हैं। उन्होंने कहा कि इस घमंडी सरकार ने युवाओं की तैयारी और मेहनत पर पानी फेर दिया है। अग्निपथ के नाम पर सेना की इन भर्तियों को ख़त्म कर उनके ऊपर पाषाण प्रहार हुआ है। इनके सपनों को कुचल देना ठीक नहीं है।
भारतीय सेनाओं के नियम से खिलवाड़ अनुचित कांग्रेसजनों ने कहा कि भारतीय सेनाओं के नियम से खिलवाड़ करना अनुचित है। सैन्य भर्ती को लेकर जो लापरवाह रवैया अपनाया जा रहा है, वो देश और देश के युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए घातक साबित होगा। ये कहीं से भी राष्ट्र हित मे नही है। सेनाओं में रेग्युलर भर्ती पर रोक लगा कर 4 साल के ठेके पर फौज भर्ती देश की सुरक्षा के लिए गलत संदेश है। चार साल की नौकरी के बाद भर्ती हुए युवाओं के भविष्य का क्या होगा?
कैलाश विजयवर्गीय के बयान को लिया आड़े हाथ कांग्रेसजनों ने कहा कि भाजपा के पास सेना भर्ती के इस नए नियम के विरध में उढ़ रहे सवालों का माकूल जबाब नहीं है। कहा कि क्या ये युवा चार वर्ष बाद भाजपा कार्यालय की चौकीदारी करेंगे? यह बात भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय कहते है। यानी भाजपा ने यह तय कर लिया है की चार वर्ष का सपना दिखाकर युवाओ का भविष्य चौपट कर भाजपा कार्यालय की चौकीदारी कराएंगे। सरकार की नीति नियत सब मे खोट है। कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक रूप से युवाओ के लिए लड़ाई लड़ेगी। युवाओ के सपनो के साथ खिलवाड़ कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नही करेगी, जो रोज सुबह 4 बजकर उठकर देश की सेवा करने के सपनें के साथ दौड़ता है। हम उन तमाम युवा साथियों के हक के लिए कांग्रेस लड़ेंगे। सरकार झुकेगी।
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल प्रतिनिधि मंडल में पूर्व विधायक अजय राय, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खां, प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, प्रदेश सचिव इमरान खान, प्रदेश महासचिव देवेन्द्र सिंह, प्रदेश महासचिव सरिता पटेल, जिलाध्यक्ष चन्दौली धर्मेंद्र तिवारी, शहर अध्यक्ष चंदौली रामजी गुप्ता, मनीष चौबे, फसाहत हुसैन बाबू, डॉ राजेश गुप्ता, चंचल शर्मा, रोहित दुबे, हसन मेहंदी कब्बन, शिवजी सिंह, आशिष सिंह विक्की, विकास कौण्डिल्य, किशन यादव, रामआसरे पटेल, आकाश कन्नौजिया, आयुष तिवारी, इम्तियाज, राजू गुप्ता, कृष्णा लाल आदि शामिल रहे।