कौन हैं अजय राय, जिन्होंने कहा- 2024 में पीएम मोदी को हराऊंगा; कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष बना दिया
वाराणसीPublished: Aug 17, 2023 06:48:56 pm
Ajay Rai and PM Modi: अजय राय भूमिहार समुदाय से हैं और ब्राह्मणों और भूमिहार समाज में उनकी काफी अच्छी साख है।


कौन हैं अजय राय, जिन्होंने कहा- 2024 में पीएम मोदी को हराऊंगा; कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष बना दिया
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष पूर्व विधायक अजय राय को बनाया गया है। पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी की जगह यह बदलाव किया गया है। बीते एक महीने से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बदले जाने की चर्चा थी। प्रियंका गांधी के प्रभारी का प्रभाव छोड़ने के बाद यह बड़ा बदलाव किया गया है। एक अक्टूबर 2022 में बृजलाल खाबरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।