scriptAkanksha Dubey suicide : सुसाइड पर भारी पड़ी मर्डर थ्योरी, फैंस बोले- एक्ट्रेस को मारा गया | Akanksha dubey can't do suicide she murdered | Patrika News

Akanksha Dubey suicide : सुसाइड पर भारी पड़ी मर्डर थ्योरी, फैंस बोले- एक्ट्रेस को मारा गया

locationवाराणसीPublished: Mar 26, 2023 04:48:45 pm

Submitted by:

Prashant Tiwari

Akanksha dubey suicide case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने का शव सारनाथ के होटल में मिल है। पुलिस इसे जहां आत्महत्या बता रही है तो फैंस इसे मर्डर बता रहे है।

varansi_1.jpg
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव आज सारनाथ के एक होटल में मिला। एक्ट्रेस की सुसाइड की खबर आने के बाद से ही उनके फैंस इसे आत्महत्या मानने को तैयार नहीं है। सोशल मीडिया पर उनको श्रद्धांजली देते हुए फैंस कह रहे है कि वह आत्महत्या नहीं कर सकती है। उन्हें मेंटली तौर पर परेशान किया जा रहा था। उनका मर्डर किया गया है।
akanksha_2.jpg
आकांक्षा को मारा गया
सोशल मीडिया पर आकांक्षा को उनके फैन्स श्रद्धांजली दे रहे है। अंशु कुमार नाम के ट्विटर यूजर ने श्रद्धांजली देते हुए कहा कि आकांक्षा आत्महत्या नहीं कर सकती है, मैंने कल रात को उनका इन्सटा लाइव देखा था, जिसमें वह रो रही थी। आकांक्षा को मेंटली तौर पर परेशान किया जा रहा था। इस मामले की जांच होनी चाहिए। दूसरे यूजर निशांत झा ने भी ट्विटर पर उनको श्रद्धांजली देते हुए कहा कि आकांक्षा आत्महत्या नहीं कर सकती है। उनकी हत्या की गई है। इस बात की जांच होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें

UP BJP की नई टीम में 50% से ज्यादा पिछड़े-दलित, आखिर क्या है इसके मायने?

akanksha_dubey_suicide.jpg
पुलिस मान रही आत्महत्या
हत्या या आत्महत्या के सवाल पर ACP ने कहा कि शुरुआती जांच में ये मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। हालांकि अभी जांच जारी है औकर ज्यादा कुछ जांच के बाद ही कहा जा सकेगा। पुलिस ने बताया है कि आकांक्षा 22 मार्च से होटल में रह रही थी। मुंबई में उसके परिवार को जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने ये भी कहा है कि कोई सुसाइड नोट उनको शव के पास से बरामद नहीं हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो