scriptAkanksha Dubey Video: एक्ट्रेस के शव को नसीब नहीं हुई एंबुलेंस, पिकअप से ले गए पुलिसवाले | Akanksha Dubey dead body could not even get an ambulance in varanasi | Patrika News

Akanksha Dubey Video: एक्ट्रेस के शव को नसीब नहीं हुई एंबुलेंस, पिकअप से ले गए पुलिसवाले

locationवाराणसीPublished: Mar 26, 2023 05:24:00 pm

Submitted by:

Priyanka Dagar

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जाने के लिए एंबुलेंस नसीब नहीं हो सकी। पुलिसवाले उनके शव को पिकअप से लेकर गए। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

capture.png
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सारनाथ के एक होटल में कथित रूप से आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह इसकी जानकारी पर जिला प्रशासन समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यहां शर्मनाक स्थिति यह रही कि एक्ट्रेस के शव को ले जाने के लिए पुलिस ने एंबुलेंस नहीं बुलाई। शव को पिकअप में ले जाया गया।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8jgs4z
25 साल की उम्र में ही बनाया अच्छा मुकाम
25 साल की आकांक्षा दुबे भोजपुरी फिल्मों में काम करती थीं। उन्होंने 25 साल की उम्र में ही अपना एक मुकाम बना लिया था। इसके बावजूद उनके शव को एंबुलेंस में सम्मानजनक तरीके से न ले जाकर पुलिस पिकअप में लेकर गई। इससे उनके फैंस में नाराजगी देखी जा रही है। एक्ट्रेस का शव एंबुलेंस से नहीं, बल्कि एक पिकअप में लेकर जाया गया। पुलिस का भोजपुरी एक्ट्रेस को लेकर ऐसा रवैया बेहद शर्मनाक है।
हर एंगल से मामले की जांच कर रही है पुलिस
हालांकि, इस सुसाइड केस की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने हर एंगल से मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल, आकंक्षा दुबे की मौत के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। यानी उन्होंने खुद फांसी लगाई है, या उनकी हत्या करने के बाद उन्हें फांसी पर लटकाया गया। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
तीन साल की उम्र में मुंबई पहुंच गई थी आकांक्षा
21 अक्टूबर 1998 को यूपी के भदोही में जन्मीं आकांक्षा तीन साल की उम्र में ही मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। आकांक्षा इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती थीं। यहां वह अपनी रील बनाती थीं। इंस्टाग्राम पर इनके 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आकांक्षा को सोशल मीडिया की क्वीन भी कहा जाता है।
उत्तर प्रदेश के भदोही में हुआ था आकांक्षा का जन्म
आकांक्षा की उत्तर प्रदेश और भोजपुरी सिनेमा के जाने माने कलाकारों में गिनती होती थी। आकांक्षा ने भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्मों में भी काम किया है। उत्तर प्रदेश के अलावा उनकी पूरे देश में भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।
यह भी पढ़ें

Akanksha Dubey Suicide: खूबसूरती में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती थी टक्कर, भाई और ब्वॉयफ्रेंड से करती थीं बेपनाह मोहब्ब्त


टिक-टॉक से शुरू की थी कॅरिअर की शुरुआत
आकांक्षा दुबे ने अपने कॅरिअर की शुरुआत सोशल प्लेटफॉर्म टिक-टॉक से की थी। टिक-टॉक पर आकांक्षा के टैलेंट को लोगों ने काफी पसंद किया और उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त होती गई। उसके बाद में अकांक्षा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने और फिल्मों में काम किया। जो लोगों को खूब पसंद आया। आकांक्षा ने वीरों के वीर और कसम पैदा करने वाले की 2 फिल्मों में काम किया था जो लोगों को काफी पसंद आया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो