scriptसपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोक गायक हीरालाल यादव के निधन पर जताया शोक | Akhilesh Yadav condoles death of Birha singer Hiralal Yadav | Patrika News

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोक गायक हीरालाल यादव के निधन पर जताया शोक

locationवाराणसीPublished: May 12, 2019 12:31:02 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

पद्मश्री हीरालाल यादव लंबे समय से थे बीमाररविवार की सुबह 9,30 बजे ली अंतिम सांस

अखिलेश यादव

अखिलेश यादव

वाराणसी. लोकगायक हीरालाल यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गहरा दुःख जताया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की है। बताया कि पूर्वांचल के इस देदिप्यमान सितारे के जाने से लोकसंगीत जगत ही नहीं समूचे पूर्वांचल में जो रिक्ति हुई है उसकी पूर्ति संभव नहीं।
बता दें कि काशीवासियों के अनन्य प्रिय विश्वविख्यात लोकगीत गायक हीरालाल यादव जो कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थें, का आज प्रातःएक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान निधन हो गया। शवयात्रा रविवार सायं 05 बजे उनके चौकाघाट स्थित आवास से मणिकर्णिका घाट वाराणसी के लिए प्रस्थान करेगी। काशी महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर उनकी अंत्येष्टि होगी।
ये भी पढ़ें- बिरहा गायक पद्मश्री हीरालाल यादव का निधन

हीरालाल यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ पीयूष यादव, महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल व अन्य नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि यश भारती समेत अनेक राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत हीरालाल यादवविश्वविख्यात लोकगीत गायक होने के साथ ही एक कर्मठ समाजवादी योद्धा थे। लोकदल के ज़माने से अबतक लगातार समाजवादी आंदोलन को बल प्रदान करते रहें। उनके निधन से समाजवादी पार्टी ने अपना एक कर्मठ साथी खो दिया है। हम सभी उन्हें भरे हृदय से नमन व भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करतें है कि उनके परिजनों को इस महादुःख को सहने की असीम शक्ति देने के साथ ही उनके पवित्र आत्मा को शांति प्रदान करें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो