script

अमेरिकी टीम ने आदर्श गांव नागेपुर में लोकसमिति के महिला संवर्धन के कार्यों को सराहा

locationवाराणसीPublished: Jan 09, 2020 05:32:09 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-अमेरिका से आए मेहमानों का नागेपुर के लोगों ने किया भव्य स्वागत -आदर्श गांव का देखा विकास ग्रामीणों के साथ मिलकर किया पौधरोपण

अमेरिकी टीम के साथ नागेपुर की महिलाएं और लड़कियां

अमेरिकी टीम के साथ नागेपुर की महिलाएं और लड़कियां

मिर्जामुराद (वाराणसी). अमेरिका से आए 11 सदस्यीय दल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर का भ्रमण किया। लोक समिति आश्रम में आयोजित स्वागत समारोह में सभी मेहमानों को अंगवस्त्र देकर टिका लगाकर जोरदार स्वागत किया गया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान मेहमानों ने लोक समिति के ज़रिए नागेपुर के नन्दघर, कृषक प्रशिक्षण केंद्र, यात्री प्रतीक्षालय, अम्बेडकर पार्क, घर-घर मे बने इज़्ज़तघर (शौचालय) को देखा। इस दौरान विदेशी सैलानियों ने गांव की लड़कियों, महिलाओं और नवयुवकों से मिले।
अमेरिकी टीम के साथ नागेपुर की महिलाएं और लड़कियां
IMAGE CREDIT: patrika
उन्होंने साधिका के सहयोग से लोक समिति, ग्राम्या संस्थान, ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान और एशियन ब्रीज इंडिया द्वारा घरेलू महिला हिंसा और यौन उत्पीड़न के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को भी समझा। उन्होंने गांव की लड़कियों और महिलाओं के साथ अमेरिका व भारत में उनके शिक्षा और सामाजिक स्थिति पर खूब अनुभव बांटे। जब गांव की कई लड़कियों ने यह कहा कि वे कम उम्र में शादी नहीं करना चाहती और अपनी पढ़ाई करके अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती है, तो उनका यह जबाब सुनकर वे बहुत उत्साहित हुए।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ समाजकार्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो संजय ने बताया कि अमेरिका से आए ये सभी विदेशी सैलानी साधिका ग्रुप के साथ जुड़े हुए है। साधिका भारत सहित कई देशो में जेंडर आधारित भेदभाव को मिटाने के लिये कार्य कर रही है। इसी दिशा में इस ग्रुप ने आदर्श ग्राम नागेपुर, बेनीपुर, गनेशपुर और आसपास के गांवों में घरेलू महिला हिंसा, बाल विवाह और यौन हिंसा के खिलाफ जनजागरूकता कार्यक्रम चला रही है।
अमेरिकी टीम के साथ नागेपुर की महिलाएं और लड़कियां
IMAGE CREDIT: पत्रिका
मेहमानों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर नंदघर में पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कुल 11 लोग 4 पुरूष 7 महिला है जो अलग अलग शहर से है, ये लोग एक संस्था है जिसका नाम साधिका है,इससे जुड़े हुए है।
इस अवसर पर लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर, राजदेव चतुर्वेदी, विकास वाजपेयी, रणविजय,फौजिया,सुरेन्द्र सिंह,नीतू सिंह,पंचमुखी,अनीता,सोनी, सरिता, श्यामसुन्दर,रामवचन, सुनील आदि लोगों ने मेहमानों का स्वागत किया।

ट्रेंडिंग वीडियो