scriptभाजपा सहयोगी दल में कांग्रेस ने की बड़ी सेंधमारी, इस बड़े नेता को तोड़कर पार्टी में किया शामिल, दे दिया ये पद | Apna dal s leader ashish singh left party join conress got big post | Patrika News

भाजपा सहयोगी दल में कांग्रेस ने की बड़ी सेंधमारी, इस बड़े नेता को तोड़कर पार्टी में किया शामिल, दे दिया ये पद

locationवाराणसीPublished: Jul 01, 2018 05:31:40 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की यह बड़ी फतह, लेकिन पार्टी में ही कलह शुरू।

आशीष सिंह

आशीष सिंह

वाराणसी. लोकसभा चुनाव से पहले पूर्वांचल और प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में बड़ी उथल-पुथल होने वाली है। इसकी शुरूआत हो भी चुकी है। खास तौर पर बीजेपी और उसके सहयोगी दल के नेता उसकी बीजेपी के ही विरोध में लामबंद होने लगे हैं। जहां एक ओर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पूरी तरह से यूपी बीजेपी की मुखालफत में जुटे हैं, यहां तक अब वो अपना दल (कृष्णा पटेल) के साथ मंच साझा करने जा रहे हैं। हालांकि राजभर योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद से ही मुख्यमंत्री की मुखालफत में जुटे हैं। इसी बीच अब कांग्रेस ने भी बड़ा धमाल कर दिया है। भाजप की जोड़ तोड़ की राजनीति को तगड़ा झटका देते हुए कांग्रेस ने उसे ऐसा करारा झटका दिया है कि पार्टी में खलबली मच गई है। कांग्रेस ने भाजपा के प्रमुख सहयोगी दल के घर में बड़ी सेंधमारी करते हुए तुरुप का पत्ता ही साफ कर दिया है। वह भी ऐसा पत्ता जो सहयोगी दल ही नहीं बीजेपी को भी बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। यह दीगर है कि बनारस कांग्रेस के जिस कद्धावर नेता ने यह चाल चली है उससे पार्टी में खलबली मच गई है। गुटों में बंटी पार्टी का दूसरा धड़ा पार्टी के वरिष्ठ नेता की सेंधमारी से तिलमिला उठा है। लेकिन राजनीति के माहिर खिलाड़ी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह व प्रधानमंत्री पीएम मोदी की एक-एक चाल से वाकिफ व उन्हें उन्ही की रणनीति से मात देने का माद्दा रखने वाले वाले कद्धावर नेता दूर की कौड़ी चल दी है। एक साथ उन्होंने कई जगह निशाना साधा है। ऐसे में हर तरफ इसे लेकर हड़कंप मचा है।
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बदले

जानकारी के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक फेरबदल के क्रम में पार्टी ने यूथ कांग्रेस का लोकसभा अध्यक्ष बदल दिया है। अब जफर उल्ला जफर की जगह यह जिम्मेदारी आशीष सिंह को दी गई है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी ने की है। यह नियुक्ति 30 जून को की गई है। बता दें कि आशीष सिंह फिलहाल सेवापुरी ब्लॉक के सेक्टर -1 से अपनादल (अऩुप्रिया गुट) के जिला पंचायत सदस्य है। पार्टी सूत्रों की मानें तो आशीष की नियुक्ति के पीछे प्रदेश उपाध्यक्ष का बड़ा हाथ है। कहा यह भी जा रहा है कि अपनी जमीन तैयार करने में जुटे प्रदेश उपाध्यक्ष ने यह नियुक्ति कराई है। लेकिन यह दूसरे गुट को तनिक भी नहीं पच रहा है। यहां तक कि दूसरे गुट ने नियुक्ति की जानकारी मिलते ही आशीष की मुखालफत कर दी है। इसके लिए लगातार लखनऊ से लेकर दिल्ली तक संपर्क साधा जा रहा है।
बिना प्राथमिक सदस्यता के बना दिया पदाधिकारी

इस नियुक्ति के बाबत यूथ कांग्रेस के जिला कोआर्डिनेटर राघवेंद्र चौबे से जब पत्रिका ने बात की तो उन्होंने छूटते ही कहा कि पिछले चार साल से प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में जो यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं उन्हें नकार कर एक दूसरे दल के नेता को इतना महत्वपूर्ण पद दिए जाने से कार्यकर्ता खुद को हताश और छला महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिसने अभी तक पार्टी की सदस्यता तक ग्रहण नहीं की है उसके इतना महत्वपूर्ण पद दे दिया गया। इसे कार्यकर्ता कतई स्वीकार नहीं करेंगे। इस बाबत प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर वार्ता चल रही है। संबंधित जिम्मेदारों को सारी वस्तु स्थिति से अवगत करा दिया गया है। आश्वासन भी मिला है, दो-तीन दिन में परिवर्तन संभव है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्र, नवनियुक्त यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आशीष को नियुक्ति पत्र सौंपते
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो