script49 साल के हुए बाहुबली राजा भैया, इस अंदाज में मनाया गया जन्मदिन, देखें तस्वीरें | Patrika News
वाराणसी

49 साल के हुए बाहुबली राजा भैया, इस अंदाज में मनाया गया जन्मदिन, देखें तस्वीरें

4 Photos
6 years ago
1/4
प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक और यूपी के बाहुबली नेताओं में शुमार रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया मंगलवार को 49 साल के हो गये। राजा भैया के जन्मदिन के मौके पर लोगों और उनके समर्थन में अलग अंदाज में उनका जन्मदिन मनाया।
2/4
राजा भैया के विधानसभा क्षेत्र कुन्डा में कई स्कूलों में जहां छात्रों को पुस्तकें और कलम वितरित किया गया, वहीं सरकारी अस्पतालों में ब्लाक प्रमुख हितेश प्रताप सिंह उर्फ पंकज सिंह के नेतृत्व में मरीजों को फल वितरित किया गया। प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय में विराट सोमवंशी,विकास सिंह,अजय सिंह,मुकेश सिंह,आदित्य सिंह,सुशील सिंह,अंकुर सिंह,सुमित सिंह,लोकेश सिंह,मंजेश सिंह,छोटू सिंह समेत दर्जन भर राजा भैया समर्थकों ने जिला अस्पताल जाकर मरीजों को फल वितरण का कार्य किया और उनका हाल चाल लिया।
3/4
सभी लोगों ने मिलकर राजा भैया के जन्म दिवस की खुशियां मनाई और राजा भैया के सौ साल जीने की प्रार्थना की। ब्लॉक प्रमुख गुड्डन सिंह व कुन्दन सिंह के नेतृत्व में केक काट कर एक दूसरे का मुंह किया मीठा और राजा भैया के दीर्घायु होने की कामना की। कुंडा के निर्दलीय विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के जन्म दिन पर क्षेत्र पंचायत मानधाता के ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गुड्डन के नेतृत्व में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों व प्रधान बीडीसी सदस्यों के अलावा बिधायक विश्वनाथ गंज के प्रतिनिधि विनोद पटेल मौजूद रहे।
4/4
इस दौरान उपस्थित लोगों ने राजा भैया के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर प्रधान लालजी मिश्रा पूर्व प्रधान शकील भाई प्रधान अशोक सिंह पूर्व बीडीसी रामचरन, बीडीसी लाल जी सिंह, प्रधान राज कुमार यादव, समसाद गुलाब चन्द्र ईरशाद प्रधान बच्चा सरोज बी डी सी अरबिंद गुप्ता बी डी सी शोभी पुर राम करन.बी डी सी आशीष सिह बी डी सी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.