scriptबाहुबली राजा भैया इस मामले में पीएम मोदी से भी ज्यादा हैं पॉवरफुल, घर में खड़ा करते हैं हवाई जहाज | Bahubali raja Bhaiya property amazing car collection and Aeroplane | Patrika News

बाहुबली राजा भैया इस मामले में पीएम मोदी से भी ज्यादा हैं पॉवरफुल, घर में खड़ा करते हैं हवाई जहाज

locationवाराणसीPublished: Nov 16, 2018 01:56:42 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

राजा भैया आज भी देश आजाद होने के बाद भी राजाओं वाली जिंदगी जीना पसंद करते हैं

Raja Bhaiya

Raja Bhaiya

वाराणसी. कुंडा विधानसभा के विधायक बाहुबली राजा भैया अपने एक अलग अंदाज के लिए पूरे देश में जाने जाते है। राजा भैया शाही राजा खानदान से ताल्लुक रखते हैं। ये सपा और भाजपा सरकार में मंत्री भी रहे और 6 बार से निर्दलीय जीत रहे हैं। राजा भैया आज भी देश आजाद होने के बाद भी राजाओं वाली जिंदगी जीना पसंद करते हैं। राजा भैया के पास महंगी-महंगी कारों और बाइक्स से लेकर हवाई जहाज तक है। आइए जानते हैं कैसी कैसी कारों का शौक रखते हैं।

लैंड क्रूजर
लैंड क्रूजर में 4.5 लीटर का 32वी 1वीडी एफटीवी डीजल इंजन दिया गया है जो कि 261.49 बीएचपी की पावर और 650 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 7 सीट वाली ये एसयूवी प्रति लीटर में 11 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.41 करोड़ रुपये है। टोयोटा की ये एसयूवी बेहद दमदार है और इसके फीचर्स भी काफी लग्जरी हैं। राजा भैया अधिकतर लैंड क्रूजर से चुनावों के दौरान प्रचार करते हुए नजर आते हैं।

एसयूवी
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 2179 सीसी का 4 सिलेंडर वाला 16वी एमहॉक डीजल इंजन दिया गया है जो कि 155 बीएचपी की पावर और 360 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 7 सीट वाली ये एसयूवी फिलहाल मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प के साथ आती है। माइलेज की बात की जाए तो Mahindra XUV500 प्रति लीटर डीजल में 14 किमी का माइलेज देती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये एसयूवी 180 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 12.56 से 19.26 लाख रुपये तक है।

टाटा सफारी
इंजन और पावर की बात की जाए तो टाटा सफारी में 4.2 लीटर का 16वी वीटीटी डीजल इंजन दिया गया है जो कि 148 बीएचपी की पावर और 320 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 7 सीट वाली ये एसयूवी प्रति लीटर में 14.1 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 14 लाख रुपये है।

मित्सुबिशी पजेरो
मित्सुबिशी पजेरो में 2.8 लीटर का इंजन दिया गया है जो कि 120 एचपी की पावर जनरेट करता है और 280 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इस एसयूवी की एक्सशोरूम कीमत लगभग 30 लाख रुपये है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो