script2018 में गिरफ्तार हुए 54 इनामी बदमाश, बड़े मामलों का खुलासा करके क्राइम ब्रांच ने बचायी पुलिस की साख | Banaras Crime Branch arrested 21 rewarded criminal in 2018 | Patrika News

2018 में गिरफ्तार हुए 54 इनामी बदमाश, बड़े मामलों का खुलासा करके क्राइम ब्रांच ने बचायी पुलिस की साख

locationवाराणसीPublished: Dec 31, 2018 06:08:17 pm

Submitted by:

Devesh Singh

देश में पहली बार हुआ था किसी मॉल में डबल मर्डर, गरजी बंदूके तो नामी बदमाशों ने जान बचाने के लिए कोर्ट में किया सरेंडर

वाराणसी. वर्ष 2018 में कुल 54 इनामी बदमाशों को जेल भेजा गया है। स्थानीय पुलिस पर क्राइम ब्रांच भारी पड़ती दिखी है। शहर में हुए बड़े अपराधों की गूंज जब दिल्ली से लेकर लखनऊ तक सुनायी पड़ी तो क्राइम ब्रांच ने ही पुलिस की साख बचाते हुए इसका खुलासा किया। जेएचवी में हुए डबल मर्डर को कौन भूल सकता है। देश में अपने तरह के पहली इस घटना का भी खुलासा क्राइम ब्रांच ने ही किया।
यह भी पढ़े:-उम्रकैद की सजा पाये 269 कैदियों को गणतंत्र दिवस के दिन मिलेगी स्वतंत्रता



Banaras <a  href=
crime Branch ” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/12/31/crime_branch_3909377-m.jpeg”>
IMAGE CREDIT: Patrika
साल भर में 54 इनामी बदमाशों को जेल के पीछे भेजा है। इसमे से 21 इनामी को क्राइम ब्रांच ने ही पकड़ा था। साल भर में क्राइम ब्रांच व अपराधियों के बीच १४ बार मुठभेड़ हुई थी जिसके बाद इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इसे संजोग कहा जाये या फिर पुलिस की कार्यप्रणाली। जिन मामलों से क्राइम ब्रांच ने दूरी बना ली उसका आज तक खुलासा नहीं हो पाया। चेतगंज में सतीश राय हत्याकांड इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जिसे पुलिस खोल नहीं पायी। क्राइम ब्रांच की तेजी दिखाने का असर हुआ कि साल भर में पहली बार बदमाश खौफजदा हुए और जान बचाने के लिए कोर्ट मेें सरेंडर करने का सिलसिला शुरू हो गया। पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के चलते बनारस को वीवीआईपी क्षेत्र माना जाता है यहां पर कानून व्यवस्था कायम रखने का दबाव पुलिस पर रहता है। जिन मामलों का खुालसा पुलिस को करना होता है उसके खुलासे के लिए भी क्राइम ब्रांच को ही लगाना पड़ा और अधिकारियों को परिणाम भी मिला।
यह भी पढ़े:-क्राइम ब्रांच व कैंट पुलिस से मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी बदमाश पकड़ाया
2018 में हुई सबसे अधिक इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी
वर्ष 2016 में 12 इनामी बदमाश पकड़े गये थे जबकि वर्ष 2017 में इनकी संख्या बढ़ कर 34 हो गयी थी। इस साल पुलिस ने सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए कुल 54 इनामी बदमाशों को पकड़ा है। नये साल में प्रवासी सम्मेलन होने वाला है जहां पर आन वाले प्रवासियों की सुरक्षा भी स्थानीय पुलिस व क्राइम ब्रांच के ही हवाले रहेगी। ऐसे में पुलिस को बड़ी चुनौती मिली है। प्रवासियों को समुचित सुरक्षा मिली तो पुलिस के लिए यह सम्मेलन बड़ी सफलता का परिचायक बन जायेगा।
यह भी पढ़े:-क्राइम ब्रांच के इस मानवीय चेहरे को आप भी करेंगे सलाम, ठंड में ठिठुरते गरीबों को बांटा कंबल

ट्रेंडिंग वीडियो