scriptटीम होप की पहल- ढोल-डफली ले कर निकलीं ये महिलाएं, बोलीं वोट करे जरूर जइहा S | Banaras rural women launched unique campaign for voting awareness | Patrika News

टीम होप की पहल- ढोल-डफली ले कर निकलीं ये महिलाएं, बोलीं वोट करे जरूर जइहा S

locationवाराणसीPublished: Apr 08, 2019 06:30:11 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

– छात्रों ने भी लिया ज्यादा से ज्यादा मतदान का संकल्प

मतदान को जागरूक करती महिलाएं

मतदान को जागरूक करती महिलाएं

वाराणसी. लोकतंत्र के महापर्व को यू तो हर कोई अपने-अपने ढंग से मनाता है, लेकिन इन महिलाओं की पहल कुछ अलग ही नजर आ रही है। ये हैं बनारस के गांव की महिलाएं। ये महिलाएं लोक प्रचलित नारों और सोहर गीत के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही हैं। ये किसी पार्टी की प्रचार नहीं कर रहीं बल्कि ये लोगों को जागरूक कर रही हैं कि वो बढ़ चढ़ कर इस महापर्व का हिस्सा बनें। इस अभियान के लिए इन महिलाओं ने ढोल मजीरा, डफली सब कुछ ले कर निकली हैं। गीत संगीत के जरिए महिलाओं और पुरुषों को मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं।
बता दें कि ये महिलाएं और कोई नहीं बल्कि टीम होप द्वारा तैयार ग्रीन ग्रुप की महिलाएं हैं। बनारस के 10 गांव की ग्रीन ग्रुप महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढाने के लिए लोगों को जागरूक कर रही हैं। इन महिलाओं का नारा है, हर कोई मतदान साक्षर बने…। इस अभियान में महिलाएं पुराने लोकगीत, लोक परंपरा को आधार बनाकर ढोल ढपली की सहायता से घर घर जन जागरूकता अभियान चला रही हैं। हर चौक चौराहे पर पहुंचकर बड़े बुजुर्ग और जिनकी उम्र 18 साल से ऊपर है उन्हें मतदान साक्षरता का पाठ पढ़ा रही हैं।
मतदान को जागरूक करतीं ग्रीन ग्रुप की महिलाएं
महिलाओं ने कहा कि 05 वर्ष में एक बार भारतीय नागरिकों को यह राजनीतिक अधिकार मिलता है जिसका प्रयोग जात- पात, धर्म, क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर करना चाहिए। ग्रीन ग्रुप की महिलाओं ने बूढ़ादेव चौराहे पर बुजुर्ग दंपत्ति को अभी तक वोट का प्रयोग ना करने चेताया भी और समझाया भी।
बता दें कि यह ग्रीन ग्रुप की वहीं महिलाएं हैं जिनसे प्रशासन ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सहायोग मांगा है। पिछले विधानसभा और स्थानीय निकायों के चुनाव में होप वेलफेयर संस्था द्वारा गठित ग्रीन ग्रुप की महिलाओं ने मतदान प्रतिशत के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव लाया था। ग्रीन ग्रुप के इस उन्नत और लोकतंत्र की दिशा में लोकतंत्र प्रहरी जैसी भूमिका निर्वाहन करने के कारण वाराणसी प्रशासन ने मतदान प्रतिशत की दिशा में इन महिलाओं की भूमिका सुनिश्चित किया था।
महिलाओं ने लोक प्रचलित नारों के साथ सोहर गीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया तथा कहा लोकतंत्र जैसे महापर्व महापर्व में हर कोई अपनी अधिकार की आहुति दें। जैसा की ज्ञात हो ग्रीन ग्रुप की यह वह महिलाएं जो अपने अपने गांव में नशा जुआ और महिला प्रताड़ना के खिलाफ कार्य करती हैं।
मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल छात्र
छात्रों ने लिया संकल्प

उधर सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब के बैनर तले संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल एवं लहुराबीर स्थित राजकीय क्वींस इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ राजेश कुमार यादव ने संयुक्त रूप से कालेज के छात्रों को शत प्रतिशत मतदान के लिए संकल्प दिलाया। लोकसभा चुनाव के अंतर्गत वाराणसी में 19 मई को होने वाले चुनाव कार्यक्रम में मतदान का प्रतिशत बढ़ जाय इसके लिए कालेज के प्रांगण में छात्रो को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से शपथ दिलाई। बताया कि वो अपने घरवालो के साथ ही पास-पड़ोस के लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरूक करें।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल व कालेज के प्रिंसपल डॉ राजेश कुमार यादव ने कहा कि मतदान देश की रीढ़ के समान हैं, रीढ़ का कमजोर होना पूरे शरीर के लिए अभिशाप होता है। ठीक उसी तरह अगर निष्पक्ष व निर्भीक मतदान न हो तो यह देश के लिए किसी अभिशाप सें कम नही। चुनाव आयोग और प्रशासन ने जिस तरह से साफ-सुथरा माहौल बनाया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। मतदान दिवस को हमें एक पर्व के रूप मे मनाना चाहिए और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। अपने मताधिकार का प्रयोग करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और हर नागरिक को अपने अधिकार का प्रयोग करना आवश्यक है। हमे अपना वोट उन्हें करना है जो हम सभी के साथ साथ देश की सेवा और समाजसेवा के लिए समर्पित हो। जातिवाद और संप्रदायवाद के विरूद्ध मतदान करके देश को मजबूत बनाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। संस्था व छात्रो के माध्यम से मेरा यह आग्रह है कि सभी लोग इस दिन को पर्व के रूप मे मनाते हुए मतदान अवश्य करे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो