scriptBWF International Badminton Tournament में बनारस के अभ्यांस का शानदार प्रदर्शन, पहुंचा अंतिम 8 में | Banaras shuttler Abhynas in quarterfinals of BWF International Badminton Tournament | Patrika News

BWF International Badminton Tournament में बनारस के अभ्यांस का शानदार प्रदर्शन, पहुंचा अंतिम 8 में

locationवाराणसीPublished: Jan 28, 2022 11:58:15 am

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

देश का प्रतिष्ठित BWF International Badminton Tournament का आगाज गत 25 जनवरी को ओडिशा में हुआ। इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बनारस के उभरते बैडमिंटन खिलाड़ी अभ्यांस सिंह ने भी शिरकत की। इतना ही नहीं उन्होंने अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम 8 में जगह बना ली है। अभ्यांस के इस शानदार प्रदर्शन ने वाराणसी के खेल प्रेमी का सीना चौड़ा कर दिया है।

 अभ्यांस सिंह

अभ्यांस सिंह

वाराणसी. देश के प्रतिष्ठित BWF International Badminton Tournament में बनारस के अभ्यांस सिंह ने अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम 8 में जगह बना ली है। अभ्यांस ने जिस खेल कौशल का प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की उससे उन्होंने वाराणसी के खेल प्रेमियों का सीना चौड़ा कर दिया। अब उनके प्रशंसक, साथी व खेल प्रशिक्षकों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं कि वो इस प्रतियोगिता को जीत कर लौटें।
पीवी सिंधू संग अभ्यांस
ओडिशा के कटक स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 25 जनवरी से शुरू BWF International Badminton Tournament में वाराणसी के युवा होनहार शटलर अभ्यांस ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने गुरुवार को हुए पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ के अभिषेक सैनी को सीधे सेटों में 18-21 21-17 21-18 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में वो कौशल धर्ममेर से भिड़ेंगे।
वाराणसी बैडमिंडन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी शुभकामना

अभ्यांस की इस शानदार जीत पर वाराणसी बैडमिंटन एशोसिएशन के सचिव नागेंद्र सिंह और कोषाध्यक्ष कमल मिश्रा ने शुभकामनाएं दीं। एसोसिएशन के दोनो पदाधिकारियों ने अभ्यांस की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि अभ्यांस का प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला शानदार रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि वो इस प्रदर्शन को जारी रखेगा और सभी पायदान पर सफलता अर्जित करते हुए खिताब जीत कर लौटेगा। वह काफी प्रतिभाशाली व मेहनती खिलाड़ी है। कहा कि काशी को अपने इस बेटे पर गर्व है। बोले, काशी के बेटे ने धैर्य के साथ खेला और शानदार स्किल्स दिखाई। हमे गर्व है।
इस बीच वाराणसी के खेलप्रेमी बाबा विश्वनाथ से अभ्यांस के खिताब जीतने की प्रार्थना कर रहे हैं।

अब इस शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए प्रतियोगिता में चैंपियन बनने का आशीर्वाद भी दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो