वाराणसी

मोदी का 19वां दौरा-बनारस की ये महिला कलाकार PM को भेंट करेंगी ये तोहफा

जोर शोर से चल रही तैयारी।

वाराणसीMar 07, 2019 / 07:09 pm

Ajay Chaturvedi

Banaras Women prepared Special Angavastram for PM Modi

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने 19वें दौरे पर बनारस आ रहे हैं। वह अपने ड्रीम प्रोजेक्ट विश्वनाथ कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद वह ट्रेड फेसिलिटी सेंटर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मुखातिब होंगे। ऐसे में बनारस की महिलाओं ने अपने सासंद और प्रधानमंत्री के लिए खास तौहफा तैयार किया है। वो इसे खुद उन्हें सौपेंगी।
चंदापुर स्वयं सहायता समूह की मुस्लिम महिलाओं ने मास्टर ट्रेनर सादाब आलम के निर्देशन में जरदोरी की कलाओं से अंगवस्त्रम पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का स्वर्ण शिखर उकेरा है। यह बनारस के हस्तशिल्प का नायाब नमूना है। महिलाओं की चाहत है कि जब प्रधानमंत्री विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना की आधारशिला रखने जाएं तो उनके कंधे पर यही अंगवस्त्रम हो।
ये अंगवस्त्रम जरदोरी शिल्पकार मदीना बीबी और अफसाना व आजीविका मिशन के अंगवस्त्रम को तरन्नुम, दिव्या,रेशमा और आफरीन ने तैयार किया है।
जीआई विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ रजनी कांत ने बताया कि इसी प्रकार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लोगो और उसके नाम को कैलीग्राफी विधि से आरी तकनीकी से हैंड इम्ब्राइडरी करके अंग वस्त्रम तैयार किया गया है। इस प्रधानमंत्री को सभी महिलाओं की ओर से दीन दयाल हस्तकला संकुल, बड़ा लालपुर में भेंट किया जाएगा।
बता दें कि प्रधानमंत्री इस बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बनारस आ रहे हैं ऐसे में उन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए महिला स्वयं समूहों को संबोधित करने का प्रोग्राम भी बनाया है। यही वजह है कि महिलाओं ने स्मृतिचिह्न और अंगवस्त्रम भेंट करने का मन बनाया जिसे अब तो अंतिम रूप दिया जा रहा है।
 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.