scriptये हैं भोजपुरी की सबसे हॉट एक्ट्रेस, लेती हैं इतनी मंहगी फीस, जानकर चौक जाएंगे आप | Bhojpuri actress Amrapali Dubey fee for one film | Patrika News
वाराणसी

ये हैं भोजपुरी की सबसे हॉट एक्ट्रेस, लेती हैं इतनी मंहगी फीस, जानकर चौक जाएंगे आप

ये हैं भोजपुरी की सबसे हॉट एक्ट्रेस, लेती हैं इतनी मंहगी फीस, जानकर चौक जाएंगे आप

वाराणसीMay 03, 2018 / 05:17 pm

ज्योति मिनी

Bhojpuri actress Amrapali Dubey fee for one film

ये हैं भोजपुरी की सबसे हॉट एक्ट्रेस, लेती हैं इतनी मंहगी फीस, जानकर चौक जाएंगे आप

वाराणसी. भोजपुरी की इस हॉट एक्ट्रेस को कौन नहीं जानता। जी हां आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की टॉप हिरोइन हैं। साथ ही हर साल एक से एक हिट फिल्मों के भी जानी जाती हैं। भोजपुरी दुनिया में आने से पहले ये एक सफल टीवी एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं। इनका सुमन किरदार लोगों में काफी लोकप्रिय रहा। आदर्श बहू की भूमिका निभा चुकी आम्रपाली ने भोजपुरी दुनिया में कदम रखा और आज एक फिल्म के लिए लाखों की फीस लेती हैं।
पापा चाहते थे बने डॉक्टर
वर्तमान में आम्रपाली भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी अदाकारा हैं। भोजपुरी फिल्मों की बेस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस का अवार्ड पा चुकी आम्रपाली अब सबसे महंगी भोजपुरी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। बता दें कि, इनके पापा चाहते थे कि, ये पढ़कर डॉक्टर बने।

‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ फिल्म से की करियर की शुरूआत
आम्रपाली ने 2014 में फिल्म ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ से अपने करियर की शुरूआत की थी। बात दें कि अब ये 7-9 लाख एक फिल्म की फीस लेती हैं। आम्रपाली फीस के मामले में भोजवुड में नंबर वन पर हैं।
गोरखपुर की हैं निवासी

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 11 जनवरी 1987 को आम्रपाली का जन्म हुआ था। अम्रपाली काफी पहले अपने दादा के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। उन्होंने मुंबई के भावन कॉलेज से अपनी पढ़ाई की है। कॉलेज के दिनों में उन्होंने ऑडिशन देना शुरू कर दिया था और इस दौरान वे मॉडलिंग भी करती थीं।
टीवी सीरियलों में दिखाया दम

आम्रपाली ने टीवी सीरियल ‘सात फेरे’, ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’, ‘मेरा नाम करेगी रौशन’, ‘हॉन्टेड नाइट्स’ में काम किया। आम्रपाली की सबसे ज्यादा और सफल फिल्में दिनेश लाल यादव के साथ आईं हैं। आम्रपाली के को-स्टार दिनेश लाल यादव भी मानते हैं कि, वे काफी ज्यादा बिंदास और ओपन माईंडेड हैं। इस बारे में खुद आम्रपाली का कहना है कि, वे थोड़ी अलग किस्म की हैं, अगर कोई उन्हें हंसने को बोलेगा तो वे बेमतलब का बहुत सारा हंस सकती हैं।
पहला सेलेक्शन

कॉलेज के दिनों से आम्रपाली ऐसे ही ऑडिशन देना शुरू कर दिया। एक दिन उनका सिलेक्शन सीरियल ‘सात फेरे’ के लिए हो गया। इसके बाद इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज भोजपुरी की दुनिया में जाना पहचाना नाम है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो