
BJP
वाराणसी. बीजेपी की सबसे महत्वपूर्ण सीट पर प्रत्याशी के नाम का ऐलान हो सकता है। संभावना जतायी जा रही है कि 16 मार्च को पार्टी की पहली सूची जारी हो सकती है, जिसमे 100 प्रत्याशियों के नाम हो सकते हैं। बीजेपी के लिए सबसे खास सीट पर प्रत्याशी के नाम को लेकर सभी दलों की निगाहे लगी हुई है।
यह भी पढ़े:-इस सीट पर अखिलेश यादव व केशव प्रसाद मौर्या आ सकते हैं आमने-सामने
बीजेपी के लिए सबसे महत्वपूर्ण सीट पीएम नरेन्द्र मोदी की संसदीय सीट बनारस है। बीजेपी लगातार दावा कर रहा है कि पीएम नरेन्द्र मोदी इसी सीट से लोकसभा चुनाव 2019 लड़ेंगे। पार्टी जब प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी तभी इस बात पर मुहर लगेगी। बीजेपी के विरोधी दलों को भी बीजेपी के प्रत्याशियों की सूची का इंतजार है। विरोधी दल देखना चाहते हैं कि पीएम नरेन्द्र मोदी एक सीट से चुनाव लड़ते हैं या फिर लोकसभा चुनाव 2014 की तरह दो सीट पर भाग्य आजमाते हैं यदि ऐसा ही होगा तो पीएम नरेन्द्र मोदी के चुनाव लडऩे वाली दूसरी सीट कौन सी होगी। प्रत्याशियों की सूची में इस पर से भी पर्दा हट सकता है।
यह भी पढ़े:-विधानसभा की तरह पूर्वांचल की 26 सीटों पर कर सकते हैं पीएम नरेन्द्र मोदी ताबड़तोड़ प्रचार
गठबंधन व कांग्रेस से पिछड़ती जा रही है बीजेपी
यूपी में मायावती व अखिलेश यादव के गठबंधन व कांग्रेस से बीजेपी पिछड़ती जा रह है। मायावती व अखिलेश यादव ने गठबंधन कोटे के तहत प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करना शुरू कर दिया है। राहुल गांधी ने पूर्वी यूपी की कमान प्रियंका गांधी को सौपी है उसके बाद से कांग्रेस ने भी प्रत्याशियों की सूची जारी करना शुरू कर दिया है लेकिन बीजेपी ऐसी पार्टी बन गयी है जिसने अभी तक प्रत्याशियों के नाम का खुलासा नहीं किया। बीजेपी के अतिरिक्त शिवपाल यादव व राजा भैया ने अधिक प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं किया है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी सांसदों की उड़ गयी है नीद, संघ के सहारे नैया पार लगाने की तैयारी
Published on:
15 Mar 2019, 7:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.