scriptमास्क व सेनेटाईज़र के साथ पीएम मोदी की चिठ्ठी लेकर घर-घर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता | BJP Workers will distribute Narendra Modi Letter with Mask Sanitizer | Patrika News

मास्क व सेनेटाईज़र के साथ पीएम मोदी की चिठ्ठी लेकर घर-घर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

locationवाराणसीPublished: Jun 02, 2020 02:43:21 pm

गिनाएंगे मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल की उपलब्धियां
जून महीने में ही चलेगा अभियान, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन ने बनारस के कार्यकर्ताओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिये दिये दिशा निर्देश।

bjp

bjp

वाराणसी. कोरोना वायरस महामारी बचाव और रोकथाम के और लॉक डाउन में सरकार की ओर से लोगों खासतौर से गरीबों को जो सहायता पहुंचाई है उसके बारे में अब भारतीय जनता पार्टी घर-घर जाकर लोगों को बताएगी। इसके लिये बकायदा जून के महीने में ही अभियान चलाया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को मास्क और सेनेटाईज़र देंगे और सरकार की एक साल की उपलब्धियों से अवगत भी कराएंगे। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोगों के नाम लिखी चिट्ठी भी उनको दी जाएगी। इसके लिये तैयारियां तेज़ कर दी गयी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद डॉ. अनिल जैन भी अभियान को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये बैठक कर दिशा निर्देश भी दे चुके हैं।

 

बनारस में इस अभियान को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को एक्टिव कर दिया गया है और इसकी तैयारियां भी ज़ोरों से चल रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के नाते बनारस के लिये यह अभियान और भी ज़्यादा महत्वपूर्ण होगा। यही वजह रही कि बनारस के पार्टी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय महामंत्री ने न सिर्फ अभियान के लिये तैयारी कर जी जान से जुटने को कहा बल्कि संकटकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की अपनी जान की परवाह किये बिना पूरी निष्ठा के साथ निर्देशों का पालन करने करने को लेकर तारीफ और हौसला अफजाई की।

 

इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल की उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के दौरान मोदी सरकार ने हर ज़रूरतमंद को सहायता पहुंचाई। कुल मिलाकर सरकार चाहती है कि उसके द्वारा किये गए उपाय और सहायता से लोग अवगत हों, इसके लिये भाजपा का यह अभियान उसके लिये बेहद फायदेमंद हो सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो