Ghosi By-Election Result 2023 : घोसी में सपा कैंडिडेट सुधाकर सिंह जीत की तरफ अग्रसर, वाराणसी में जश्न
वाराणसीPublished: Sep 08, 2023 05:55:35 pm
Ghosi By-Election Result 2023 : घोसी उपचुनाव में सपा के उम्मीदवार सुधाकर सिंह बड़ी जीत की तरफ बढ़ रहे हैं। पूरे प्रदेश एक सपा कार्यालयों पर जश्न का माहौल है तो कार्यकर्ता भी सड़कों पर जश्न मना रहे है। इसी क्रम में वाराणसी में भी सपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और ढोल की थाप पर जश्न मनाया।


Ghosi By-Election Result 2023
Ghosi By-Election Result 2023 : शहर के लोहटिया इलाके में पूर्व महानगर अध्यक्ष सपा, विष्णु शर्मा ने घोसी के परिणाम को लेकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नाचकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान सभी ने कहा कि घोसी की जनता ने बाहरी भगाओं घोसी बचाओ के नारे का साथ दिया इसका परिणाम बड़ी जीत के साथ सामने आने वाला है।