लहरतारा स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल के एक डॉक्टर की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। उनके कांटेक्ट के बारे में पता किया गया तो पता चला है कि वह 30 मई तक ओपीडी में मरीज देखते रहे। हालांकि इस दौरान उन्होंने पीपीई किट, मास्क, फेस शील्ड सहित अन्य उपकरण पहने थे।
मरीजों की सूची हो रही तैयार स्वास्थ्य विभाग उन मरीजों की सूची तैयार करने में लगा है जो कोविड-19 पॉजिटिव डॉक्टर के संपर्क में आए थे। यह पता लगाया जा रहा है कि डॉक्टर ने पिछले 14 दिन के अंदर कितने मरीजों को देखा है। संक्वरमित डॉक्टर ने एक महीने में लगभग 90 मरीजों को देखा है। इसके अलावा डॉक्टर के संपर्क में आने के कारण 39 डॉक्टर, पैरामेडिकल सहित अन्य स्टॉफ को चिह्नित किया गया है। इसमें पांच हाई रिस्क जोन में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम हाई रिस्क के लोगों का पांच दिन बाद सैंपल लेगी। इनकी रिपोर्ट अगर पॉजिटिव आती है तो बचे 34 लोगों का भी सैँपल लिया जाएगा।