scriptइस राशि के पुरुष होते हैं सबसे परफेक्ट हसबैंड, अच्छी होती है उनकी मैरिड लाइफ | Cancer Libra and Scorpio sign are good Husband in Life | Patrika News

इस राशि के पुरुष होते हैं सबसे परफेक्ट हसबैंड, अच्छी होती है उनकी मैरिड लाइफ

locationवाराणसीPublished: Jun 08, 2018 03:30:09 pm

Submitted by:

Devesh Singh

शादी करने से पहले पता करे होने वाले पति की राशि, सही जोड़ी बनी तो मधुर रहेगा वैवाहिक जीवन

इस राशि के पुरुष होते हैं सबसे परफेक्ट हसबैंड, अच्छी होती है उनकी मैरिड लाइफ

इस राशि के पुरुष होते हैं सबसे परफेक्ट हसबैंड, अच्छी होती है उनकी मैरिड लाइफ

वाराणसी. सभी राशियों में कुछ अच्छी व कुछ नकारात्मक बाते होती है। इसके अतिरिक्त जब किसी का समय खराब रहता है तो अच्छी चीजे भी खराब हो जाती है। कोई राशि के लोग अपने बच्चों के प्रति अधिक समर्पित रहते हैं तो कुछ मां-बाप का विशेष ध्यान रखते हैं। तीन राशि के लोग परफेक्ट हसबैंड होते हैं यदि इन राशि के लोगों के साथ शादी की तो वैवाहिक जीवन मधुर बना रहेगा।
यह भी पढ़े:-क्या आपने कभी किया है इन तीन मंत्रों का जाप, बदल जायेगा सारा अनुमान

इन तीन राशि के लोग होते हैं परफेक्ट हसबैंड
वश्चिक राशि:-

वृश्चिक राशि सबसे अच्छी राशि में एक मानी जाती है। वृश्चिक राशि के लोग अधिक सफलता पाते हैं और किसी भी स्थिति में खुद को मजबूत रखते हैं। वृश्चिक राशि की सबसे बड़ी खूबी अपने जीवन साथी के प्रति वफादारी व समर्पण रहता है यदि जीवन साथी से कोई कमिटमेंट कर दिया तो उसे हार हाल में पूरा करते हैं। वृश्चिक राशि वालों को वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा होता है। अच्छे पति के साथ आदर्श पिता भी साबित होते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के लोग भी परफेक्ट पति साबित होते हैं। यह अपने जीवन साथी को बहुत अच्छी तरह समझते हैं। रोमांटिक होने के साथ ही पत्नी का सहयोग करने में भी पीछे नहीं रहते हैं। खुले विचारों के चलते सभी चीजों को समझते हैं। तुला राशि वाले अपनी पत्नी को समय-समय पर सरप्राइज भी देते हैं जीवन में कैसा भी समय हो। यह घर से तनाव को दूर रखते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले बेहद संवेदनशील होते हैं जिसके चलते बेहतर पति साबित होते हैं। कर्क राशि वाले जिससे प्यार करते हैं उसके प्रति पूरी तरह समर्पित रहते हैं। पत्नी के सुख व दुख में साथ रहते हैं। इसके चलते बहुत अच्छे प्रति साबित होते हैं। कर्क राशि वाले पुराने विचारों के नहीं होते हैं और समय के साथ खुद को बदलते भी है जिसका फायदा भी वैवाहिक जीवन में मिलता है।
यह भी पढ़े:-आपको दिख रहे हैं यह संकेत तो समझ जाये कि खराब या अच्छा समय शुरू होने वाला है
जानिए अन्य राशि के लोग कैसे पति साबित होते हैं
सिंह राशि:-संकोची होने के चलते प्यार दिखा नहीं पाते हैं अपनी भावनाओं को मन में ही रखते हैं
मिथुन राशि:– इस राशि के लोग भी रोमांटिक होते हैं और जब भी मौका मिलता है अपने जीवन साथी से प्यार दिखाने में पीछे नहीं रहते हैं।
मीन राशि:-इस राशि के लोग अपनी पत्नी को खुश रखने का मंत्र जानते हैं इसलिए इनसे शादी करने वालों की जिंदगी भी खुशहाल रहती है
मेष राशि:-इस राशि के लोगों में समर्पण की कमी होती है इसलिए कभी-कभी जीवन साथी को निराशा मिल जाती है।
मकर राशि:-इस राशि के लोग दिखावा पसंद नहीं करते हैं और सच्चाई में विश्वास रखते हैं यदि चमक की ग्लैमरस लाइफ स्टाइल चाहिए तो ऐसे राशि के लोग निराश कर सकते हैं।
वृषभ राशि:-इस राशि के लोग अपने उपर किसी तरह का नियंत्रण पसंद नहीं करते हैं यदि उन्हें टोका जाये तो नाराज हो सकते हैं इसलिए इनके साथ रहने वालों को समय-समय पर समझौता करना पड़ सकता है।
कन्या राशि:-इस राशि के लोग बहुत मूडी होते हैं जब जिस चीज का मूड बन गया वही काम करते हैं इसके चलते पत्नी को नाराजगी उठानी पड़ सकती है।
धनु राशि:-इस राशि के लोग थोड़ा मनमौजी स्वभाव के होते हैं उन्हें अधिक समय तक एक जगह बंधे रहना पसंद नहीं है इसलिए वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती है।
कुंभ राशि:-इस राशि के लोग अपनी ड्यूटी को लेकर बेहद समर्पित रहते हैं। ड्यूटी के आगे अन्य चीजों को प्राथमिकता नहीं देते हैं इसलिए कई बार पत्नी की बातों को नजरअंदाज भी कर देते हैं।
यह भी पढ़े:-पूजा करते समय भूल कर नहीं करें यह काम, वर्ना उठाना पड़ेगा बड़ा नुकसान
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो