script

सरकार गो वंश की रक्षा को बना रही 5जी प्लान, बनारस NH पर कांवरियों का आरक्षित मार्ग बना चारागाह

locationवाराणसीPublished: Jul 27, 2019 11:51:36 am

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-गो वंश की रक्षा को बनारस में बना है आश्रय स्थल-गो पालकों के मवेशी पहुंचाए जा रहे आश्रय स्थल-छुट्टा पशुओं पर नहीं है प्रशासन का ध्यान-ये मवेशी रोजाना किसी न किसी को कर रहे जख्मी

नेशनल हाइवे बना छुट्टा पशुओं का चारागाह

नेशनल हाइवे बना छुट्टा पशुओं का चारागाह

वाराणसी. केंद्र सरकार गो वंश की रक्षा के लिए 5जी प्लान बना रही है। कहा जा रहा है कि जैसे ही देश में 5जी लांच होगा उसका पहला प्रयोग गो वंश पर होगा, गायों पर होगा। इससे उनकी सेहत पर ध्यान दिया जाएगा औऱ उनकी निगरानी की जाएगी। लोग इस योजना का स्वागत भी कर रहे हैं। लेकिन इसका क्या जो बनारस में हो रहा है। यहां गो वंश नेशनल हाइवे को चारागाह बनाए हुए हैं। उस नेशनल हाइवे को जिसे सावन में कांवरियों के लिए आरक्षित किया गया है। मवेशी इस खाली सड़क को ही आरामगाह बना कर वहीं 24 घंटे पड़े रहते हैं। इतना भर ही तो गनीमत लेकिन ये तो राहगीरों को दौड़ा भी रहे. उठ कर पटक भी रहे। सड़क पार जा कर हाइवे की ट्रैफिक भी प्रभावित कर रहे। लेकिन इस तरफ जिला प्रशासन और ट्रैपिक पुलिस का भी ध्यान नहीं।
ये छुट्टा पशु एक तरफ फसल बर्बाद कर रहे हैं, पालतू मवेशियों को भी परेशान कर हैं, पालतू पशुओं का चारा भी खा जाते हैं। आते-जाते राहगीर भी इनकी चपेट में आ रहे हैं। किसी का हाछ टूट रहा तो किसी का पैर, किसी के पसली में चोट आ रही है तो कोई कूल्हा पकड़ कर रो रहा। नेशनल हाइवे से जुड़े इलाकों का।
अब जोगापुर गांव के शायर माता मंदिर बगीचे पर एक सांड कई दिनों से डटा है। किसी के निकलने का इंतजार करता रहता है और जैसे ही कोई निकलता वो उसे उठा कर पटक देता है। इस सांड के चलते गांव के लोगों में भय व्याप्त है। महिलाओं और बच्चों का तो बुरा हाल है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सांड के हमले से अब तक किसी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं तो किसी की कमर टूट गई है तो किसी के हाथ- पैर।
जोगापुर गांव निवासी लक्ष्मण विश्वकर्मा बताते हैं कि वहघर से बाजार के लिए जा रहे थे तभी घर के सामने ही सांड ने हमला कर दिया। सांड के इस हमले से कई युवक घायल हो चुके हैं। घायल होने वालों में रामधनी विश्वकर्मा, अशोक पटेल, मोटू पटेल, बंगा मास्टर, भुल्लन सहित दर्जनों लोग हैं।
ऐसे ही राजातालाब सब्जी मंडी में छुट्टा पशु किसानों के उत्पाद बर्बाद कर रहे हैं। इन छुट्टा पशुओं ने नेशनल हाईवे कांवरिया लेन पर डेरा जमा लिया है। इनके चलते रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं।
इन छुट्टा पशुओं को पकड़ कर कान्हा उपवन, गौशाला, काजी हाउस में ले जाने के लिए कई बार यहां के किसानों ने आंदोलन भी किया। जिम्मेदार लोगों को प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन प्रशासन इस समस्या को नजरंदाज करता रहा है, जिस कारण आए दिन इन आवारा जानवरों का कोई न कोई शिकार जरूर होता है। प्रशासन द्वारा आवारा जानवरों पर कार्रवाई न होने से आम लोगों में रोष व्याप्त है।
इन छुट्टा पशुओं से मुक्ति दिलाने और गो वंश की रक्षा के लिए सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने ट्वीट कर सीएम से शिकायत भी की है। जन सुनवाई पोर्टल पर भी इसे डाला है।

ट्रेंडिंग वीडियो