scriptCBSE करने जा रहा एक और प्रयोग, लेंदी हो सकते हैं पेपर | CBSE Paper Pattern Will be Change from 2020 Exam | Patrika News

CBSE करने जा रहा एक और प्रयोग, लेंदी हो सकते हैं पेपर

locationवाराणसीPublished: Apr 15, 2019 12:08:30 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

2020 की परीक्षा से होगा लागू, बदल जाएगा पैटर्न।

CBSE

CBSE

वाराणसी. सीबीएसई ने फिर एक बार प्रश्चन पत्रों के प्रारूप में बदलाव करने के मूड में है। जानकारी के मुताबिक अब बदले पैटर्न से प्रश्न पत्र लेंदी हो सकते हैं। यह नया प्रारूप 2020 की परीक्षा से लागू करने की तैयारी है। बता दें कि बोर्ड ने इसी साल अपने प्रश्न पत्र के प्रारूप में परिवर्तन कर प्रश्नों की संख्या घटाई थी। हालांकि इंटर के कुछ विषयों के प्रश्न पत्रों में सवालों की संख्या बढ़ाई गई थी।
सीबीएसई फिर एक बार प्रश्न पत्रों का पैटर्न बदलने की तैयारी में है। 2019 की 12वीं की परीक्षा में कुछ विषयों एक-दो प्रश्न बढ़ाये गये थे। इस परीक्षा में 27 प्रश्न पूछे गये थे।
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने संकेत दिए हैं कि नए शिक्षा सत्र में भी कुछ बदलाव हो रहा है। परीक्षा में प्रश्न पत्रों का पैटर्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह होगा। आब्जेक्टिव प्रश्न अधिक होंगे। लेकिन मल्टीपल च्वाइस वाले प्रश्न नहीं होंगे। इससे छात्र हर टॉपिक को गहराई से पढ़ेंगे। 2020 की 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रश्नों की संख्या बढ़ाई जाएगी। परीक्षार्थियों को कुल 37 प्रश्नों के जवाब देने होंगे।
नए पैटर्न में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के साथ दो अंक, तीन अंक और पांच अंकों के भी सवाल होंगे। भौतिकी व रसायन में 10 से 12 प्रश्न न्यूमेरिकल वाले होंगे। दो और तीन अंकों वाले सात-सात प्रश्न होंगे। पांच अंकों के तीन प्रश्न होंगे। बोर्ड ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या अब 10 की जगह 20 होगी। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट निकलने के बाद इसकी जानकारी स्कूलों को दी जाएगी।
बोर्ड ने 12वीं कक्षा में अब रसायन विज्ञान के पाठ्यक्रम से सॉलिड स्टेट चैप्टर की यूनिट को हटा दिया है। साथ ही पी ब्लॉक में से ग्रुप 15 को भी हटा दिया है। वहीं भौतिकी में भी कुछ चैप्टर को हटाने की तैयारी है। दूसरे विषयों में भी उन टॉपिक को हटाने की तैयारी है, जिसकी आवश्यकता छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में नहीं होती है।
इसके पीछे सोच है कि 12वीं के छात्रों में तार्किक व याद करने की क्षमता बढ़े, इसके लिए बोर्ड ने प्रश्न पत्रों की ऐसी डिजाइन बनाई गई है कि उत्तर लिखने के लिए छात्रों को विषय की गहराई तक जानकारी होनी चाहिए। 2020 की 12वीं बोर्ड की परीक्षा में मल्टीपल च्वाइस वाले प्रश्न नहीं होंगे। इससे उत्तर लिखने के लिए छात्रों को विषय की पूरी पढ़ाई करनी होगी।
UP News जहाँ लिखा है वहां https://www.patrika.com/uttar-pradesh-news/ लिंक लगाए
Facebook जहाँ लिखा है वहां https://www.facebook.com/patrikauttarpradesh/ लिंक लगाए
Twitter जहाँ लिखा है वहां https://twitter.com/PatrikaUP लिंक लगाए
UP Lok sabha election Result 2019 के ऊपर https://www.patrika.com/tags/loksabha-election-result-2019/ लिंक लगाए
patrika Hindi News App पर https://play.google.com/store/apps/details?id=com.vserv.rajasthanpatrika लिंक लगाए
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो