script

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कांग्रेस अध्यक्ष पर किया ये कमेंट, कांग्रेसी भड़के

locationवाराणसीPublished: Jun 09, 2019 05:10:57 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

बोले मंत्री, प्रधानमंत्री मोदी की अगुआई में अब तक जरूरतमंदों का हुआ है भलाकहा,अब देश को संवारने का दिन आ गया

अश्विनी चौबे

अश्विनी चौबे

वाराणसी. केंद्रीय मंत्री व बिहार के सांसद अश्विनी चौबे ने विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। बनारस के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष के बयान ‘भाजपा नफरत और झूठ के बल पर चुनाव जीती है’ पर कहा कि यह बात तो उनको मालूम हो गया है कि भाजपा ने कैसे चुनाव जीता है। देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव हुआ है और अजेय बहुमत मिला है। देश को उन्नत, खुशहाल बनाने के साथ जरूरतमंदों का कल्याण 2014 से अभी तक किया गया है।
अभी मुंह के बल गिरे हैं राहुल, अगली बार…
कहा कि राहुल गांधी को भगवान सद्बुद्धि दें। अभी मुंह के बल गिरे हैं अगली बार सारे दांत भी झड़ जाएंगे। बंगाल की अराजकता और जय श्री राम नारे उन्होंने कहा कि जय श्री राम का नारा और भी गहराता जाएगा। उन्होंने पीएम मोदी के पांच साल के नेतृत्व में अब देश को और अच्छा भारत बनाने का जो संकल्प है, उसे पूरा करना है। अब देश को सजाने और संवारने का दिन आ गया है।
ये भी पढें- अलीगढ की घटना पर बोले केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ, पूर्व की सरकारें ऐसी घटना पर करती थीं वोट की राजनीति

बिहार के लोगों ने जातिवाद से ऊपर उठकर किया वोटिंग
बिहार में जातिवाद से ऊपर उठकर वहां के लोगों ने मतदान किया है। सीएम नीतीश कुमार के नाराजगी पर कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है वह एनडीए के आज भी पूर्ण रूप से समर्थन करते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो