1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलाहाबाद में बदमाशों ने एसडीएम की पत्नी का चेन छीना, बैकफुट पर पुलिस

नये एसएसपी को तैनात करने के बाद भी नहीं थम रहा क्राइम, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 2 Nov 2017, 7:16 PM IST

Chain Snatching

Chain Snatching

वाराणसी/ इलाहाबाद. सीएम योगी की पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है। इलाहाबाद की पुलिस अपराध नियंत्रण में पूरी तरह फेल साबित हो रही है। यूपी सरकार ने इलाहाबाद के डीएम व एसएसपी का तबादला कर दिया है। नये एसएसपी आकाश कुलहरि ने कार्यभार संभाल लिया है इसके बाद भी व्यवस्था में परिवर्तन नहीं हुआ है। गुरुवार को मनबढ़ बदमाशों ने एसडीएम की पत्नी की चेन स्नेचिंग करके पुलिस को फिर चुनौती दी है।
यह भी पढ़े:-Sarnath में विश्व का पहला ऐसा मंदिर जहां पर मिला भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष के दर्शन का मौका


पुलिस आम आदमी की सुरक्षा क्या करेगी जब अधिकारियों की पत्नी ही सुरक्षित नहीं है। धूमनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले एसडीएम सदर मोहन सिंह की पत्नी ऊषा सिंह सुबह घर का कूड़ा फेंकने निकली थी। अभी वह थोडी ही दूर पहुंची थी कि बाइक सवार दो बदमाश आये और चेन छीन कर फरार हो गये। क्षेत्रीय लोगों ने दोनों बदमाशों को चेन छीनते हुए देखा और अपराधियों को पकडऩे की भी कोशिश की, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। बदमाशों के चेन खींचने के कारण एसडीएम की पत्नी को गले में चोट भी लगी है। मामले की जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने ऊषा देवी का अस्पताल में इलाज कराया और अपराधियों की खोजबीन में जुट गये। एसएसपी आकाश कुलहरि का कहना है कि बदमाशों की पहचान के लिए पुलिए सक्रिय है जल्द ही वह जेल के भीतर होंगे।
यह भी पढ़े:-तो फिर बीजेपी दे सकती है सहयोगी दलों को झटका, बिगड़ेगा समीकरण

सीसीटीवी कैमरे की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की तलाश शुरू कर दी है, जिससे पता चल सके कि घटना में शामिल बदमाश कौन है। आम महिला की साथ यह घटना हुई होती तो पुलिस उसका मुकदमा शायद ही लिखती। एसडीएम की पत्नी के साथ घटना हुई है इसलिए पुलिस ने तुरंत ही मुकदमा दर्ज कर लिया है और जल्द खुलासे का आश्वासन दे रही है। घटना से साफ हो जाता है कि इलाहाबाद पुलिस अपनी धमक नहीं दिखा पा रही है और अपराधी आराम से वारदात करके निकल रहे हैं।
यह भी पढ़े:-नामांकन में दिखेगी बीजेपी की ताकत, पार्टी ने बनायी खास रणनीति

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश