scriptलोकसभा चुनाव से पहले इस दिग्गज कांग्रेस नेता ने छोड़ी पार्टी, शीर्ष नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप | Congerss leader arvind mishra left party before lok sabha election | Patrika News

लोकसभा चुनाव से पहले इस दिग्गज कांग्रेस नेता ने छोड़ी पार्टी, शीर्ष नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

locationवाराणसीPublished: Apr 04, 2019 08:12:16 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

पार्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा त्यागपत्र.

कांग्रेस फ्लैग

कांग्रेस फ्लैग

वाराणसी. पार्टी के प्रति समर्पित, गरीबों, मजलूमों, किसानों की मदद में जुटे वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा सीधे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को संबोधित कर लिखा है और उन्हें ही भेजा भी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता का इस्तीफे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही पार्टी में इसे लेकर हड़कंप मचा है।
कांग्रेस में लंबे समय से अपनी सेवा देने वाले श्रम प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अरविंद मिश्रा ने पार्ट की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को संबोधित पत्र में उन्होंने लिखा है कि, “बीते कई साल से कांग्रेस पार्टी का प्राथमिक सदस्य रहा। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी का प्रदेश महासचिव रहा। चंदौली और मिर्जापुर जिले के युवा कांग्रेस के प्रभारी पद पर कई वर्षों तक संगठन का काम किया। संगठन को शहर से लेकर गांव तक आसपास के जिलों में मजबूती प्रदान की। वर्तमान में श्रम प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष हूं। जनहित के मुद्दों पर पार्टी के तमाम संघर्षों आंदोलनों में बढ़-चढ़ कर भागीदारी की। लाठियां खाईं। कई बार जेल भी गए। लेकिन पार्टी के शीर्ष नेताओं राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के नेताओं द्वारा संगठन को स्थानीय क्षत्रपों, राजनैतिक घरानों का जेबी संगठन बना दिया गया है। पार्टी में लगातार जमीनी कार्यकर्ताओं से संवेदहीनता और उपेक्षा अपने चरम पर हो गई है। इन सबके चलते मैं अत्यंत दुःखी मन से पार्टी के पद व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।”
अरविंद ने पत्रिका को बताया कि जल्द ही और लोग भी इस्तीफा दे सकते हैं। आसपास के जिलों के प्रमुख पदाधिकारी मेरे संपर्क में हैं।

कांग्रेस नेता अरविंद मिश्र
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो