वाराणसी

रसोई गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शऩ

-केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर हुई नारेबाजी-मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग

वाराणसीFeb 13, 2020 / 05:50 pm

Ajay Chaturvedi

रसोई गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

वाराणसी. रसोई गैस के दाम में हुई वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस भी सड़क पर उतर आई। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पांडेयपुर स्थित मुंशी प्रेमचंदर प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शऩ किया। इस दौरान केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ये भी पढें- रसोई गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि का वाराणसी में अनोखा विरोध, महिलाओं ने कूड़ेदान में डाला सिलेंडर

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि जनता पहले से ही खाने-पीने की चीजों में महंगाई का दंश झेल रही है। लेकिन संवेदनहीन केंद्र सरकार ने घरेलू गैस के दाम में भी भारी इजाफा कर दिया है। इससे आम जनता में आक्रोश की भावना उत्पन्न हो रही है। बता दें कि घरेलू गैस के मूल्य में 144.50 रुपया की वृद्धि की गई है। पहले तो सरकार ने लोगों से घरेलू गैस में सब्सिडी छोड़ने का आग्रह किया। केंद्र सरकार के आग्रह पर कितने लोगों ने स्वतः सब्सिडी लेना छोड़ दिया और कितने लोगों का जबरन छुड़ा दिया गया। मगर अब वही अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं. जब दिन प्रतिदिन घरेलू गैस के मूल्य में पेट्रोलियम मंत्रालय मनमानी तौर से वृद्धि करती जा रही है हम सरकार से मांग करते है की जनहित में घरेलू गैस में बढ़े मूल्यों को वापस ले।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में मनीष चौबे, मयंक चौबे, अशोक सिंह, रोहित दुबे, विनीत चौबे, ऋषभ पांडेय, परवेज खान, महेश चौबे, आदर्श चौबे, इशांक चौबे, पीयूष श्रीवास्तव, शशांक सिंह, प्रिंस चौबे, नवीन पटवानी, पिंटू पांडेय, आदिल भाई, सैयद आदिल, मोहम्मद नदीम, विवेक सिंह आदि प्रमुख थे। संयोजन पूर्व महानगर महासचिव मनीष चौबे व महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस मयंक चौबे ने किया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.