scriptरामनगर चेयरमैन प्रत्याशी के पोस्टर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का चेहरा गायब | congress leader Anil Srivastav photo disaper from Candidate poster | Patrika News

रामनगर चेयरमैन प्रत्याशी के पोस्टर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का चेहरा गायब

locationवाराणसीPublished: Nov 13, 2017 07:58:23 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

अंदरूनी घमासान और हुआ तेज। रेखा शर्मा के निष्कासन पर उठने लगे सवाल।

कांग्रेस लोगो

कांग्रेस लोगो

वाराणसी. एक तरफ जहां सारी पार्टियां अपने मतभेदों को दरकिनार कर निकाय चुनाव में एकजुट हो कर फतह हासिल करने की रणनीति के तहत काम कर रही हैं वहीं कांग्रेस जो सूबे की सियासत से 27 साल से गायब है। ले दे कर कुछ गिनी चुनी नगर पालिकाएं और नगर पंचायतें थीं जहां पार्टी काबिज थी। लेकिन इस निकाय चुनाव में किस रणनीति के तहत चुनाव लड़ा जा रहा है यह पार्टी के आमजनों की समझ से बाहर हो गया है। बागियों पर किसी को कोई नियंत्रण है नहीं, एक सबसे बड़ी बागी रामनगर अध्यक्ष थीं जो दो बार से रामनगर पालिका अध्यक्ष पद पर जीतती आ रही थीं। यह मसला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक नई खबर रामनगर से आ गई। इसके तहत रामनगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का जो पोस्टर इलाके में जहां-तहां लगाया गया है उसमें कैंट विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के टिकट पर पिछले मार्च में चुनाव लड़ चुके अनिल श्रीवास्तव का चेहरा ही गायब है। इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है। खास तौर पर कायस्थ बिरादरी में काफी नाराजगी है। बता दें कि रामनगर कायस्थों का गढ़ है।
रामनगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी का पोस्टर
रामनगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के पोस्टर मे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी , प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, उपाध्यक्ष डॉ राजेश मिश्र, प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद, वरिष्ठ नेता राजेशपति त्रिपाठी, पूर्व विधायक ललितेश त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा के चित्र तो हैं पर कैंट विधानसभा क्षेत्र जिसका हिस्सा है रामनगर वहां के कांग्रेस प्रत्याशी का चेहरा गायब है। ऐसी स्थिति में अब कैंट विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव पर ही सवाल खड़ा होने लगा है कि क्या वह पार्ट के उम्मीदवार के साथ नहीं हैं क्या, क्या वह कहीं निर्वतामन अध्यक्ष रेखा शर्मा का तो समर्थन नहीं कर रहे। इसे लेकर रामनगर के कुछ लोगों ने पत्रिका को फोन कर अनिल श्रीवास्तव की फोटो का कांग्रेस प्रत्याशी के पोस्टर से गायब होने की जानकारी दी। उनका यहां तक कहना था कि कि रामनगर पालिका परिषद में कायस्थों का गढ़ है। फिर अनिल श्रीवास्तव गैर विवादित नाम है। इलाके में उनकी अच्छी खासी पैठ है। छात्र राजनीति मे उन्होंने मधुकर पांडेय की मदद भी की है। हाल के दिनों तक दोनों को साथ-साथ देखा गया है। ऐसे में यह कैसे हो सकता है। रामनगरवासी इसमें बड़ी सियासी साजिश की बू देख रहे हैं।
मैं क्या कहूं

इस बाबत पत्रिका ने जब अनिल श्रीवास्तव से संपर्क किया तो उनका कहना था कि उन्हें भी कुछ लोगों ने रामनगर से फोन करके इसकी जानकारी दी। वे आश्चर्य जता रहे थे। लेकिन इसमें मैं क्या कह सकता हूं। यह निर्णय तो पार्टी प्रत्याशी ही कुछ बता सकते हैं कि किन कारणों से उन्होंने मेरी फोटो पोस्टर से हटाई है।
इस बीच रामनगर कांग्रेस से जुड़े कुछ लोगों ने पत्रिका को फोन कर रेखा शर्मा के निष्कासन पर सवाल उठा दिया। उनका कहना था कि रामनगर पालिका परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष और रामनगर कांग्रेस की अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य है। ऐसे में अगर उन्होंने निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया और वह चुनाव मैदान में हैं भी तो क्या एक पीसीसी सदस्य को जिला स्तरीय पदाधिकारी निष्कासन की कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने बताया कि वैसे यह मसला पीसीसी तक पहुंचा दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो