सपा पर हमलावर हुई कांग्रेस, अजय राय बोले- अखिलेश यादव इतने ही मजबूत हैं तो आजमगढ़ क्यों हार गए चुनाव ?
वाराणसीPublished: Oct 18, 2023 08:36:35 pm
UP Politics: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय इस समय सपा पर हमलावर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में समाजवादी पार्टी की मध्य प्रदेश में कोई हैसियत नहीं है, इनका मध्य प्रदेश में कोई आधार नहीं है।


अजय राय ने सपा पर साधा निशाना।
UP Politics: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में नौ सीटों पर प्रत्याशी उतारने वाली सपा यहां करीब 50 सीटों पर ताल ठोंकने की तैयारी कर रही है। इसका अंतिम निर्णय सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लेंगे। मध्य प्रदेश में इंडिया गठबंधन में फूट का असर राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भी पड़ सकता है। वहीं, सपा ने मध्य प्रदेश में अपना घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है।