scriptवाराणसी से सोनभद्र रवाना हुईं प्रियंका गांधी, उभ्भा गांव में पीड़ितों से मिलेंगी | Congress President Priyanka Gandhi in Sonbhadra Umbha village | Patrika News

वाराणसी से सोनभद्र रवाना हुईं प्रियंका गांधी, उभ्भा गांव में पीड़ितों से मिलेंगी

locationवाराणसीPublished: Aug 13, 2019 11:01:49 am

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

उभ्भा गांव में प्रियंका करीब एक घंटे तक गोलीकांड में मारे गये लोगों के परिजनों और घायलों से मुलाकात करेंगी।

Priyanka Gandhi in varanasi

वाराणसी में प्रियंका गांधी

वाराणसी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उभ्भा गांव के लिये रवाना हो गई है। वाराणसी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका का जोरदार स्वागत किया। वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह कार से रवाना हुई। एयरपोर्ट पर मीडिया ने जब धारा- 370 और कांग्रेस के अंदर मची उथलपुथल पर सवाल पूछा तो वह उनसे बचती नजर आईं। उभ्भा गांव में प्रियंका करीब एक घंटे तक गोलीकांड में मारे गये लोगों के परिजनों और घायलों से मुलाकात करेंगी।
प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया गया है। प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर एसपीजी की टीम पहले ही उभ्भा गांव पहुंच चुकी है।

बता दें कि 17 जुलाई को लेकर जमीन को लेकर संघर्ष में 10 आदिवासियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद प्रियंका गांधी 19 जुलाई को उभ्भा जाने वाली थी, मगर प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी और उन्हें मिर्जापुर में ही रोककर चुनार गेस्ट हाउस भेज दिया था, जहां प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गई थी। दूसरे दिन गेस्ट हाउस में कुछ पीड़ितों से मिलने के बाद वह वापस लौट गईं थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो