scriptकांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की एक और सूची, पत्रिका खबर पर लगी मुहर, देखें पूरी सूची | Congress released candidates list Rajesh Mishra from Salempur | Patrika News

कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की एक और सूची, पत्रिका खबर पर लगी मुहर, देखें पूरी सूची

locationवाराणसीPublished: Apr 13, 2019 08:24:44 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

पत्रिका ने दो दिन पहले की थी, सलेमपुर सीट की भविष्य़वाणी.

कांग्रेस

कांग्रेस

वाराणसी. कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियो की एक और सूची जारी की है। इस सूची में पर्वांचल की सीटें भी शामिल हैं। बता दें कि कांग्रेस की इस सूची में एक नाम ऐसा भी है जिसके बारे में पत्रिका ने दो दिन पहले ही संभावना जताई थी और वह संभावना सच साबित हुई।
अब 2004 में बनारस से सांसद रहे डॉ राजेश मिश्र इस बार बनारस से नहीं बल्कि सलेमपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ऩें डॉ मिश्रा का भोला पांडेय की जगह सलेमपुर से उतारा है। बता दें कि पांडेय का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। वह गंभीर रूप से बीमार हैं। अब यह तय हो गया है कि राजेश्र मिश्र बनारस सीट से दावेदार नहीं होंगे। ऐसे मेें 2014 की तरह अजय राय की संभावना बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें- वाराणसी में PM मोदी के खिलाफ सपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा इस तिथि तक

पार्टी ने बनारस के आसपास की चंदौली, भदोही सीट के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। साथ ही गाजीपुर, जौनपुर के प्रत्याशियों की सूची भी जारी की गई है।
कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो